script17 thousand primary teachers will be recruited in UP | यूपी में 17 हजार प्राइमरी शिक्षकों की होगी भर्ती, जनवरी में मिल जायेगा नियुक्त पत्र | Patrika News

यूपी में 17 हजार प्राइमरी शिक्षकों की होगी भर्ती, जनवरी में मिल जायेगा नियुक्त पत्र

locationलखनऊPublished: Dec 24, 2021 06:10:34 pm

Submitted by:

Amit Tiwari

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के 17000 अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। 69000 शिक्षक भर्ती के मामले में आरक्षित वर्ग के सहायक शिक्षक भर्ती में प्रभावित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के 17000 रिक्त पदों पर की नई भर्ती की जाएगी। इस आशय का फैसला यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में लिया।

bacik.jpg
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर है। जनवरी 2022 से पहले यूपी के प्राइमरी स्कूलों में 17 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती होगी। ये भर्ती 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से प्रभावित आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए होगी। यानि ओबीसी और एससी के लिए ये सभी पद रिजर्व होंगे। भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.