लखनऊ

2 October Special Day: मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने चलाया चरखा

(2 october special day) गांधी ने सत्य, अंहिसा, सेवा, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के लिए कार्य किया-आनंदीबेन पटेल

लखनऊOct 02, 2021 / 04:17 pm

Ritesh Singh

2 October Special Day: मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने चलाया चरखा

लखनऊ : (2 october special day) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजभवन स्थित बापू की प्रतिमा तथा शास्त्री भवन एनेक्सी स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। (2 october special day) इस अवसर पर राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजभवन परिवार के बच्चों ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किये।
(2 october special day) अपने सम्बोद्धन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि दोनों महापुरूषों का जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित था। आज के दिन हमें राष्ट्रहित में त्याग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। (2 october special day) उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जनसामान्य को साफ-सफाई की महत्ता बताने के साथ ही स्वच्छता के लिये प्रेरित भी किया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन के कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शुक्रवार को एक निर्धारित समय में अपने आसपास स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की।
(2 october special day) उन्होंने कहा कि गांधी ने सत्य, अंहिसा, सेवा, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के लिए कार्य किया। गांधी जी का मानना था कि जो व्यक्ति दूसरे की पीड़ा दूर करने का प्रयास करता है वही सच्चे अर्थों में मनुष्य है। इसलिए अपने मन की स्वच्छता पर बल दें। दूषित विचारों को मन में न लायें तभी आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे।
(2 october special day) इसके पश्चात राज्यपाल ने जी.पी.ओ.स्थित गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने गांधी आश्रम में भी जाकर गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा वहां चरखा भी चलाया। (2 october special day) इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चरखा चलाया। एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल जी ने राजभवन में उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था के टी0बी0 सील बिक्री अभियान के 72वें कैम्पेन का उद्घाटन किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.