script

…लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत, विधानसभा में जीत का पैमाना नहीं

locationलखनऊPublished: Jul 03, 2021 07:21:27 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav- बीते कुछ वर्षों का इतिहास गवाह है कि पंचायत चुनाव जीतने वाली पार्टियों की विधानसभा चुनावों में करारी हार हुई है

2022 elections cannot be determined by UP Panchayat Chunav result
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav- जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा लिया है। लेकिन असली परीक्षा विधानसभा चुनावों (uttar pradesh assembly elections 2022) में होनी है। अभी तक का तो यही इतिहास रहा है कि पंचायत चुनाव जीतने वाली पार्टियों की विधानसभा चुनावों में करारी हार हुई है। ऐसे में भाजपा के लिए यह मिथक तोड़ना बड़ी चुनौती होगी।
2010 में मायावती की बसपा की सरकार ने 20 सीटों पर अपने जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध जितवाए थे। कुल 60 सीटों पर बसपा का कब्जा था। उस चुनाव में सपा के सबसे कम अध्यक्ष जीते थे। लेकिन बसपा विधानसभा चुनाव हार गयी। इसी तरह 2016 में 37 निर्विरोध के साथ कुल 63 सीटों पर सपा के अध्यक्ष जीते थे। लेकिन 2017 में विधानसभा के चुनाव में अखिलेश सरकार भी सत्ता से बाहर हो गयी। तब सबसे कम भाजपा के अध्यक्ष जीते थे। इस बार भाजपा सत्ता में है और उसे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है।
यह भी पढ़ें

67 सीटों पर बीजेपी और 5 पर जीती सपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जानें- पूरा अपडेट




मुख्यमंत्री ने दी जीत की बधाई
यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल बताते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई! प्रत्याशियों को भी जीत की बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप सबकी यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। दोनों डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्या और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जीते प्रत्याशियों को बधाई दी है। वहीं, विपक्षी दलों ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा पर मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें

मुलायम, आजम और सोनिया के गढ़ ध्वस्त, निर्दलीयों के भरोसे भाजपा ने बनायी जिले में सरकार



https://twitter.com/myogiadityanath/status/1411310178675294211?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो