scriptशनिवार को कैसे पाए अपने दुःखों से राहत साथ ही मेष , सिंह ,वृष राशि पर शनि की कैसी हैं दृष्टि | 23 march rashifal today shanivaar puja path hindi news | Patrika News

शनिवार को कैसे पाए अपने दुःखों से राहत साथ ही मेष , सिंह ,वृष राशि पर शनि की कैसी हैं दृष्टि

locationलखनऊPublished: Mar 23, 2019 11:40:45 am

Submitted by:

Hariom Dwivedi

देखें शनि की दशा का असर

 shanivaar puja path hindi news

शनिवार को कैसे पाए अपने दुःखों से राहत साथ ही मेष , सिंह ,वृष राशि पर शनि की कैसी हैं दृष्टि

RITESH SINGH

लखनऊ , शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शनि मन्त्र का जप करने से कई प्रकार के दुःखों से राहत मिलती हैं साथ ही नयी ऊर्जा के साथ एक नयी दिशा भी मिलती हैं। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि इंसान के जीवन में कितने भी दुःख आ जाये कभी कमजोर नहीं होना चाहिए उसको अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए। , जिससे दुःखों से लड़ने की शक्ति मिले और कर्म के माध्यम से सफलता।
राशिफ़ल ( Daily Horoscope)

मेष (Aries)

आज के दिन घर-दुकान व शोरूम इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबारी बड़ा लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज के दिनकोई धनहानि हो सकती है,आज के दिन सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें।आज के दिन सफलता प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें।
वृष (Taurus)

आज के दिनकिसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएगा। आज के दिनरचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। आज के दिननए-नए विचार मन में आएंगे।
मिथुन (Gemini)

आज के दिनशारीरिक कष्ट के योग हैं। आज के दिनस्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। कोई बुरी खबर मिल सकती है। आज के दिनक्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। आज के दिनभावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा।
कर्क (Cancer)

आज के दिनप्रयास सफल रहेंगे। समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आज के दिनखोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। आज के दिनव्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आज के दिनउत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज के दिन प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। आज के दिन जोखिम न लें।
सिंह( Leo )

आज के दिन घर में अतिथियों का आगमन होगा। आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज के दिन व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज के दिन नौकरी में मातहतों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
कन्या (Virgo)

आज के दिन भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आज के दिन रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। विवाद में विजय प्राप्त होगी। आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। जोखिम न लें। व्यापार अच्छा चलेगा।
तुला (Libra)

आज के दिन कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। आज के दिन कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज के दिन व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज के दिन कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। आज के दिन लेन-देन में जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष से अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता का वातावरण बन सकता है। आज के दिन डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
धनु ( Sagittarius)

आज के दिन किसी विशेष वस्तु से भय रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। आज के दिन कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज के दिन मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
मकर ( Capricorn )

आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज के दिन कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्य अनुकूल होंगे। व्यस्तता रहेगी। आज के दिन व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
कुंभ (Aquarius)

आज के दिन वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें, विशेषकर गृहिणियां सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। आज के दिन कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। आज के दिन व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
मीन (Pisces)

आज के दिनस्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के दिन अतिमुखरता हानि देगी। राजभय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज के दिनव्यापार अच्छा चलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो