scriptयूथ महोत्सव में शामिल होंगे जनपद के दो यूथ आइकॉन : उपेन्द्र तिवारी | 23rd Youth mahotsav Lucknow news | Patrika News

यूथ महोत्सव में शामिल होंगे जनपद के दो यूथ आइकॉन : उपेन्द्र तिवारी

locationलखनऊPublished: Jan 11, 2020 04:22:09 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

Youth mahotsav Lucknow
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर महोत्सव का होगा शुभारंभ।

यूथ महोत्सव में शामिल होंगे जनपद के दो यूथ आइकॉन : उपेन्द्र तिवारी

यूथ महोत्सव में शामिल होंगे जनपद के दो यूथ आइकॉन : उपेन्द्र तिवारी

लखनऊ विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास पर खेल एवं युवा राज्यमंत्री,स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने 28 नेशनल यूथ अवार्ड जिन्हें मिला है उनको उपेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। 23 वां युवा महोत्सव लखनऊ में होने जा रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।स्वामी विवेकानंद की जयंती पर महोत्सव का होगा शुभारंभ।
12 जनवरी से 16 जनवरी तक महोत्सव चलेगा।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 16 जनवरी को समापन की घोषणा करेगी। हर जनपद से दो यूथ आइकॉन यूथ महोत्सव में शामिल होंगे। युवा उत्सव कार्यक्रम से पूरे विश्व के युवा प्रभावित होते है।महोत्सव में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 1 लाख 50000 व द्वितीय पुरस्कार पाने वाले 1 लाख तीसरा पुरस्कार पाने वाले को 50000 रु की धनराशि मिलेगीजो युवा महोत्सव में प्रतियोगिता होगी उसके लिए केंद्र सरकार ने निर्णयक मंडल भी बनाया है
महोत्सव में मालिनी अवस्थी,मनोज तिवारी भी होंगे शामिल।युवा महोत्सव में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएगे। वही प्रमुख सचिव डिम्पल वर्मा ने कहा की महोत्सव में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 1 लाख 50000 व द्वितीय पुरस्कार पाने वाले 1 लाख तीसरा पुरस्कार पाने वाले को 50000 रु की धनराशि मिलेगीजो युवा महोत्सव में प्रतियोगिता होगी उसके लिए केंद्र सरकार ने निर्णयक मंडल भी बनाया है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो