आज का इतिहास, 24 फरवरी: बॉलीवुड की शोख और चंचल हसीना श्रीदेवी का आज हुआ था निधन, जानिए इतिहास में आज का दिन
आइये आज के दिन इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुई उनके बारे में आपको बताते हैं। वैसे तो आज कई ऐसी घटनाएं हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई हैं। आज ही के दिन 2018 में खूबसूरत और हसीन अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हुआ था। आज ही के दिन 'एप्पल' कंपनी के सहसंस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म हुआ था।
लखनऊ
Published: February 24, 2022 08:41:42 am
24 February in History: इतिहास के पन्नो में हर दिन, हर तारीख को कुछ न कुछ घटनाएं दर्ज हैं। इसी कड़ी में आज यानि 23 फरवरी का दिन भी इतिहास के पन्नों में किसी न किसी घटनाओं को लेकर दर्ज है। तो आइये आज के दिन इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुई उनके बारे में आपको बताते हैं। वैसे तो आज कई ऐसी घटनाएं हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई हैं। आज ही के दिन 2018 में खूबसूरत और हसीन अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हुआ था। बता दें, श्रीदेवी (Sridevi) हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनके साथ बॉलीवुड का हर एक्टर काम करना चाहता था। उनकी फिल्मों की सफलता की वजह से श्रीदेवी को लेडी अमिताभ कहा जाता था।

आज का इतिहास, 24 फरवरी: बॉलीवुड की शोख और चंचल हसीना श्रीदेवी का आज हुआ था निधन
देश दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं - - 1510: पोप जूलियस द्वितीय ने वेनिस के गणराज्य का बहिष्कार किया।
- 1525: शाही सेना ने पाविया की लड़ाई में फ्रेंच को हराया।
- 1527: ऑस्ट्रिया के फर्डिनैंड बोहेमिया को राजा के रूप में ताज पहनाया।
- 1708: प्रिंस जोहान विलियम फ्रिसो ने ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।
- 1739 : ईरान के नादिर शाह की हमलावर फौजों ने भारत के मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की फौज को करनाल की लड़ाई में मात दी।
- 1942 : नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।
- 1948 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म।
- 1961 : मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
- 1981: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया। विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ।
- 1983 : असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत।
- 2002 : कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता। कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है। देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था।
- 1739: करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की सेना को हरा दिया।
- 1821: मैक्सिको, स्पेन से स्वतंत्र हुआ।
- 1822: दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
- 1882: संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
- 1894: निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
- 1918: एस्टोनिया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1924: महात्मा गाँधी जेल से रिहा।
- 1938: डु पोंट ने नायलॉन टूथब्रश का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया।
- 1942: “वॉयस ऑफ अमेरिका” में प्रसारण शुरू होता है।
- 1945: मिस्र और सीरिया ने नाज़ी-जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1946: जुआन पेरेन अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुने गए।
- 1949: इजरायल और मिस्र ने एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं।
- 1955: इराक और तुर्की के बीच बगदाद के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1955: ‘एप्पल’ (Apple) के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) का जन्मदिन।
- 1961 : “एक्सप्लोरर 10” सन में पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचने में विफल रहता है।
- 1984: इराक के ईरान पर हवाई हमले शुरू।
- 2003: चीन के जिजियांग प्रान्त में हुए भीषण भूकम्प से 257 मरे।
- 2004: रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
- 2008: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति के रूप में इस्तीफा दे दिया।
- 2013: राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
- 2015: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कीस्टोन एक्सएल प्रोजेक्ट का समर्थन किया।
- 2018: अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
