scriptयूपी में 26 IPS के तबादले, एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी सुजीत पांडेय को मिली लखनऊ की कमान, देखें पूरी लिस्ट | 26 IPS transfer Lucknow new ADG Rajeev Krishna and IG sujeet pandey | Patrika News

यूपी में 26 IPS के तबादले, एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी सुजीत पांडेय को मिली लखनऊ की कमान, देखें पूरी लिस्ट

locationलखनऊPublished: Feb 02, 2018 02:03:45 pm

Submitted by:

Dhirendra Singh

यूपी की राजधानी लखनऊ के एडीजी और आईजी का ट्रांसफर, ADG बनाए गए राजीव कृष्ण तो सुजीत पांडेय को मिला लखनऊ IG का चार्ज।

26 ips transfer

26 ips transfer

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ने 26 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। राजधानी लखनऊ के हाल की डकैती और अन्य बढ़ती अपराधिक वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ काफी नाराज थे। इसके बाद 26 आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में लखनऊ जोन के एडीजी अभय कुमार प्रसाद और आईजी जय नारायण सिंह का नाम भी शामिल कर दिया गया। वहीं जानकारों का कहना है कि यूपी के नए डीजीपी ओम प्रकाश सिंह (ओपी सिंह) ने प्रदेश में काम को जिम्मेदारी से नहीं करने वाले और लंबें समय से जमे आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट पहले ही तैयार कर ली थी।

लखनऊ में बड़ा फेरबदल, एक साथ बदले गए एडीजी और आईजी

यूपी में 26 आईपीएस के तबादले का सबसे बड़ा असर राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। लखनऊ के बतौर एडीजी राजीव कृष्ण की तैनाती की गई है। जो कि एडीजी डॉ. बी आर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद का चार्ज संभाल रहें थे। वहीं आईजी जोन लखनऊ का चार्ज सुजीत पांडेय को दिया गया है। वह इससे पहले आईजी टेलीकॉम उत्तर प्रदेश का पद संभाल रहे थें।

पहले ही दिए थे बड़े बदलाव के संकेत
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने गत 23 जनवरी को यूपी की अहम जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि कानून-व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिए था कि जल्द ही अधिकारियों की मॉनिटरिंग कर बड़ा फैसला लेंगे। उनकी नज़र काम को गंभीरता से नहीं लेने वाले और लंबें समय से एक जगह टिके रहने वाले अधिकारियों पर थी। वहीं हाल में यूपी में डामा डोल हुई कानून-व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया। इसके बाद डीजीपी ने यूपी पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले की सूची तैयार की। जो कि शुक्रवार को 26 आईपीएस के तबादले के रुप में जारी की गई।

राजधानी में दिखे सख्त तेवर
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने जैसे ही लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में चार्ज लिया, उनका स्वागत डैकती की ताबड़तोड़ वारदातों के साथ हुआ। लखनऊ में लगातार हुई वारदातों के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी कानून-व्यवस्था को लेकर काफी नाराज दिखें। इसके बाद ही लखनऊ जोन के एडीजी अभय कुमार प्रसाद व आईजी जय नारायण सिंह पर संकट के बादल छा गए।
वहीं इन वारदातों के बाद 26 जनवरी को डीजीपी पदक लिस्ट से एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार का नाम हटने के बाद चर्चा थी कि उन्हें भी जल्द हटाया जाएगा। हालांकि पिछले दिनों किसी भी त्योहार पर जिले में हिंसा-उपद्रव न होने, राजधानी में अपराध रोकने के लिए सालों बाद एनकाउंट समेत कई बड़ी उपलब्धियों के चलते एसएसपी दीपक कुमार को इस लिस्ट से दूर रखा गया।

वरिष्ठ आईपीएस की तबादला लिस्ट एक नज़र में
1. विश्वजीत महापात्र – पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन वाराणसी से पुलिस महानिदेशक एसीओ लखनऊ।
2. पीवी रामा शास्त्री – पुलिस महानिदेशक प्रतीक्षारत से अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन
3. दावा शेरपा – अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन।
4. अभय कुमार प्रसाद – अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन से अपर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
5. पीयूष आनंद – अपर पुलिस महानिदेशक प्रतीक्षारत से अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना उत्तर प्रदेश।
6. राजीव कृष्ण – अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. बी आर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन।
7. डॉ. के.एस.पी कुमार – पुलिस महानिरिक्षक बजट पीएचक्यू इलाहाबाद से अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस अकादमी मुरादाबाद।
8. एस. बी. शिरोडकर – अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना उत्तर प्रदेश से अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना उत्तर प्रदेश।
9. प्रेम प्रकाश – अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरिक्षक मिर्जापुर क्षेत्र से अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन।
10. हरी राम शर्मा – अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरिक्षक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
11. सुनील गुप्ता – अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरिक्षक अपराध उत्तर प्रदेश से अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
12. जय नारायण सिंह – पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन क्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ।
13. सुजीत पांडे – पुलिस महानिरीक्षक टेलीकॉम उत्तर प्रदेश से पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन।
14. विनोद कुमार सिंह – पुलिस महानिरिक्षक रेलवे लखनऊ से पुलिस महानिरिक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र।
15. ध्रुवकांत ठाकुर – पुलिस महानिरिक्षक प्रतीक्षारत से पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र।
16. विजय सिंह मीना – पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस महानिरिक्षक मिर्ज़ापुर परिक्षेत्र।
17. विजय प्रकाश – पुलिस महानिरिक्षक फैजाबाद क्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ।
18. मोहित अग्रवाल – पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन से पुलिस महानिरिक्षक लोक शिकायत उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
19. एस. के. भगत – पुलिस महानिरिक्षक बरेली परिक्षेत्र से पुलिस महानिरिक्षक अपराध उत्तर प्रदेश लखनऊ।
20. नीलाब्जा चौधरी – पुलिस महानिरिक्षक/उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र।
21. ओंकार सिंह – पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र।
22. ज्ञानेश्वर तिवारी – पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर।
23. प्रवीण कुमार – पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी सेक्टर लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश।
24. शरद सचान – पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र।
25. मनोज तिवारी – पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा।
26. के.एस.इमैनुअल – पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र से भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो