वृष (Taurus) आज का समय सकारात्मक है। शारीरिक और मानसिक आराम मिलेगा। पुराने मित्रों से फ़ोन पर गप्पें मारने से आपको आनंद मिलेगा। लज़ीज़ भोजन का सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम दृष्टिगोचर हो रहा है। योग और ध्यान से बेहतर महसूस करेंगे। घर में तनाव से दूर रहने के लिए भजन-कीर्तन में समय बिताएं।
मिथुन (Gemini) आज बदहज़मी के कारण आपकी तबियत खराब हो सकती है और मन बेचैन हो सकता है। राजनीतिक रसूख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को मानसिक पीड़ा बेचैन करेगी। सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। रात तक कोई अच्छी खबर होठों पर मुस्कुराहट का सबब बनेगी। आज आपको परिवार के साथ रहकर घर पर वक्त बिताना चाहिए।
कर्क (Cancer) आज सुकून की खबर आएगी। प्रतिष्ठा चमकेगी। अनावश्यक चिंतन से दूरी बनाएं और मन को नकारात्मकता से दूर रखें। काम धंधे के इस वक्त नुकसान से आप कुछ समय के लिए परेशान हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। अच्छा समय भी जल्द आएगा।
सिंह( Leo ) आज आपको आत्मचिंतन से लाभ होगा। संतान को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बुजुर्गों के प्रति चिंता बढ़ेगी। आप इस वक्त घर पर हैं तो खाने पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से संपर्क मन को खुश कर देगा। भय नष्ट होगा।
कन्या (Virgo) आज पुराने निवेश में होने वाला नुकसान मन को परेशान कर सकता है। वहीं किसी पुराने मित्र से इस वक्त बात करने से आपके मन को सुकून मिल सकता है। मन को बेचैनी कम होगी और देह को आराम मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन कहीं न कहीं आपको शरीर में आलस्य लगेगा। इस वक्त आपको सबसे ज्यादा ध्यान अपनी सेहत पर ही देने की जरूरत है। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें।
तुला (Libra) आज परिवार के साथ आनंद आएगा। किसी राजनीतिक मित्र से लाभ की संभावना बलवती होगी। कामेच्छा में इज़ाफ़ा होगा। किसी अच्छी खबर से मन गदगद होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा और इस वक्त कहीं से आपको निवेश में लाभ होने की खबर मिल सकती है। इससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio) आज समय अनुकूल नहीं है। वाहन जहां तक कोई इमरजेंसी न हो इस वक्त न चलाएं। बेहतर होगा कि आराम फ़रमाएं। कुछ देर मौन रहें। फ़ोन पर बॉस की अनावश्यक बातों से परेशान न हों। तनावग्रस्त होकर नहीं, साक्षी भाव से स्थितियों का आकलन करें। खुद को तनाव की बातों से दूर रखें और ईश्वर भक्ति में मन लगाएं।
धनु ( Sagittarius) आज का समय आपके लिए अनुकूल प्रतीत हो रहा है। कोई अच्छी खबर मन को हर्षित करेंगी।घर बैठ कर भी ऑफ़िस के आंकड़े सुकून देंगे। सुख की तलाश बाहर नहीं, अंतर्मन में करें। चिड़चिड़ाहट से बचें। आज किसी से बिना वजह विवाद न करें और न ही बहस में पड़े। बेहतर होगा कि मन को इस वक्त घर के जरूरी कामों में लगाएं।
मकर ( Capricorn ) आज चिन्ता आपको इस वक्त परेशान कर सकती है। इस समय अपने परिवार के लोगों से नकारात्मक बातें करने से अच्छा उनसे अच्छी-अच्छी बातें करें, ताकि उनके मन में सुकून आए। जिनसे सीधा सरोकार न होगा वो खबरें भी आपको इस वक्त हैरान करेंगी। शांत रहें। कुछ नया सीखने का प्रयास आपको ख़ास होने का अहसास कराएगा।
कुंभ (Aquarius) आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। पूरा परिवार आपके आसपास होगा, फिर भी मन बेचैन रहेगा। समझदारी इसी में है कि आप खुद को चिंताओं से दूर रखें और सब कुछ वक्त पर और भगवान पर छोड़ दें। हो सकता है कि कुछ खबरें आपको परेशान करें, लेकिन आप इनसे परेशान न हों और अपनी दिनचर्या का पालन करें। भगवान सबका भला करेंगे।
मीन (Pisces) आज का समय सकारात्मक होता दिख रहा है। माता-पिता की नर्म सेहत मन को परेशान कर सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके होठों पर मुस्कान ला सकती है। किसी बात से घबराने और परेशान होने की जरूरज नहीं है।