scriptजल निगम में 300 पद हैं आपके लिए खाली, भर्ती के लिए हो जाएं तैयार   | 300 vacancy recruitment 2016 in Water Corporation in Lucknow news in Hindi | Patrika News

जल निगम में 300 पद हैं आपके लिए खाली, भर्ती के लिए हो जाएं तैयार  

locationलखनऊPublished: Nov 12, 2016 11:11:00 am

उत्तर प्रदेश सरकार में जल्द ही जल निगम की भर्तियां निकलेंगी। 

naukri

jobs for you

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जल्द ही जल निगम की भर्तियां निकलेंगी। इसके आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। जल निगम में लगभग 300 लिपिकों की भर्तियां शुरू होने वाली है। देर है तो सिर्फ नगर विकास मंत्री मो. आजम खां से मंजूरी की। मंजूरी के बाद भर्ती संबंधी आदेश जारी किया जाएगा। 


आपको बता दें कि जल निगम में लिपिकों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है जिसकी वजह से लिपिक पदों की भर्तियां निकाली जा पही हैं। इससे पहले सिर्फ अवर अभियंताओं की भर्तियां हुईं थीं। जानकारी के मुताबिक लिपिकों की भर्ती मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। इसके बाद जरूरत के आधार पर जिलों में उन्हें भेजा जाएगा। मौजूदा समय जल निगम में अवर अभियंता सिविल के 727 तथा अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक के 126 पदों पर भर्ती के लिए चालान 21 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे। तो हो जाइये जल निगम में नौकरी करने के लिए तैयार। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो