scriptलखनऊ के 36 छात्रों ने CLAT व SLAT परीक्षा में सफलता अर्जित की | 36 CMS students qualify CLAT and SLAT examination | Patrika News

लखनऊ के 36 छात्रों ने CLAT व SLAT परीक्षा में सफलता अर्जित की

locationलखनऊPublished: Jun 23, 2019 04:07:45 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

विश्व की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथापि प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था के प्रयासों को गति प्रदान करेंगे।

CLAT and SLAT examination

लखनऊ के 36 छात्रों ने CLAT व SLAT परीक्षा में सफलता अर्जित की

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 36 छात्रों ने कॉमन लॉ एडमीशन टेस्ट (क्लैट) एवं सिम्बोसिस लॉ एडमीशन टेस्ट (स्लैट) में चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इन 36 छात्रों में से 22 छात्रों ने क्लैट में जबकि 14 छात्रों ने स्लैट में अपना चयन सुनिश्चित किया है। क्लैट में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. छात्रों को बंगलुरु, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, जोधपुर और पटियाला समेत देश भर के 21 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में अण्डर-ग्रेजुएट लॉ कोर्स एवं पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स में दाखिला मिलेगा।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि क्लैट परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 22 मेधावी छात्रों में सक्षम दुबे, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, आदित्य पाण्डेय, अनुष्का सागर, आर्यन सिंह, अविनाश तिवारी, रूद्रांश पाण्डेय, श्रेय चौधरी, अभिनव दीक्षित, अनुराधा गर्ग, मानसी तिवारी, कार्तिकेय प्रकाश, उदयन द्विवेदी, अनन्या कुमार, रूद्राक्ष कुमार पाण्डेय, विश्वजीत राव, प्रखर द्विवेदी, शिवांगी काले, क्षितिज राज, वैशाली, आस्था सिंह एवं अनिमेख पाण्डेय शामिल हैं।
इसी प्रकार 14 छात्रों ने सिम्बोसिस लॉ एडमीशन टेस्ट (स्लैट) में चयनित होकर सिम्बोसिस कालेज, पुणे में अपना चयन सुनिश्चित किया है, जिनमें लाल नारायण, पार्थ भल्ला, शाश्वत त्रिपाठी, अनुष्का प्रवीन, संजना मिश्रा, अनुराधा गर्ग, धमन त्रिवेदी, प्रखर द्विवेदी, कार्तिकेय प्रकाश, विश्वजीत राव, श्रेय अग्रवाल, संकल्प द्विवेदी, सृस्टि वर्मा एवं मनोमीत द्विवेदी शामिल हैं। इन छात्रों में 4 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने क्लैट व स्लैट दोनों में अपना नाम दर्ज करवाया है।
हरिओम शर्मा ने आगे बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. के ये होनहार छात्र आगे चलकर देश ही नहीं अपितु विश्व की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथापि प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था के प्रयासों को गति प्रदान करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो