scriptयूपी में एक दिन में आए 4412 नए कोरोना केस, 6546 हुए डिस्चार्ज | 4412 corona cases in a day | Patrika News

यूपी में एक दिन में आए 4412 नए कोरोना केस, 6546 हुए डिस्चार्ज

locationलखनऊPublished: Sep 26, 2020 08:29:35 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

यूपी में शनिवार को 4412 नए कोरोना (Coronavirus in UP) मामले सामने आए हैं। वहीं 6546 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।

corona_new1.jpg

covid-19

लखनऊ. यूपी में शनिवार को 4412 नए कोरोना (Coronavirus in UP) मामले सामने आए हैं। वहीं 6546 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 83.64% हो गया है। अब तक 5517 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। यूपी स्वास्थ्य विभाग अपर मुख्य सचिव अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में 1,56,828 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 94,67,186 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें- यूपी में हॉटस्पॉट बना लखनऊः कोरोना संक्रमितों की संख्या 50000 पार, सबसे ज्यादा 21-40 वर्षीय लोग संक्रमित

प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 83.64 है। वर्तमान में 57,086 कोरोना के एक्टिव केस हैं। प्रदेश के 1,21,693 क्षेत्रों में 3,83,567 सर्विलांस टीमों द्वारा 2,51,25,977 घरों की 12,46,72,537 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
अमित मोहन ने बताया कि होम आइसोलेशन में 29,266 लोग हैं। अब तक कुल 2,03,246 होम आइसोलेशन में से 1,73,980 लोग होम आइसोलेश की अवधि पूरी कर चुके हैं। निजी चिकित्सालयों में 3,629 लोग तथा सेमी पेड एल/1 प्लस में 145 लोग इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 2,477 पूल की जांच की गई, जिसमें 2,063 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 414 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गई। उन्होंने कहा कि कल, ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 2,253 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। अब तक कुल 1,00,109 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो