script25 स्कूल, एक करोड़ रुपए, अनामिका शुक्ला और शिक्षा विभाग से पांच सवाल | 5 questions for Fraud teacher and UP education department | Patrika News

25 स्कूल, एक करोड़ रुपए, अनामिका शुक्ला और शिक्षा विभाग से पांच सवाल

locationलखनऊPublished: Jun 06, 2020 06:18:53 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

-अफसर जिस बैंक से पैसा निकला वहां क्यों नहीं कर रहे पड़ताल-सबसे बड़ा सवाल कौन निकाल ले गया एक खाते से 13 माह में 1 करोड़

scam

scam

लखनऊ. सर्वशिक्षा अभियान में हुए घोटाले की पोल फरवरी माह में खुल चुकी थी। बेसिक शिक्षा विभाग के छोटे से लेकर बड़े अफसरों तक को यह पता चला चुका था कि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। तब भी सरकार तीन महीने से चुप बैठी थी। मैनपुरी की अनामिका शुक्ला एक साथ 25 स्कूलों में नौकरी कर रही थी। 13 महीने में वह एक करोड़ से ऊपर की सैलरी भी ले चुकी। लेकिन तीन महीने बीत चुके अफसर अनामिका शुक्ला को ढूंढ नहीं पाए थे। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। सवाल तो बैंक की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं। एक बैंक खाते में हर माह करीब 8 लाख जमा होते रहे। राशि निकलती रही। साल भर में एक करोड़ निकल गए। फिर भी बैंक ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उसे तो इनकम टैक्स को संदिग्ध खाते के बारे में सूचित करना चाहिए था। इसी तरह के हैं पांच सवाल जो शक पैदा करते हैं।
ये भी पढ़ें- 6 बच्चों के पिता ने की पत्नी की हत्या, फिर खरीदने निकल गया सब्जी

सवाल 1
अनामिका शुक्ला कौन है। यह पता क्यों नहीं लग पा रहा। रिकार्ड में उसके घर का पता होगा। आज तो वह शनिवार को वह गिरफ्तार कर ली गई। लेकिन इतने लंबे समय (तीन माह) तक अधिकारी मैनपुरी में अनामिका के वास्तविक पते पर क्यों नहीं पहुंचे।
सवाल 2
यदि अनामिका शुक्ला के दिया गया पता फर्जी है तो नियुक्ति के समय सरकारी कर्मचारियों के भौतिक स्थल के परीक्षण के नियम का पालन कैसे हुआ। क्या पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट लगायी।

ये भी पढ़ें- अंधविश्वास की पराकाष्ठा, यहां वायरस बना ‘माता का अवतार’, ‘कोरोना माई’ को खुश करने में जुटी महिलाएं
सवाल -3
जब अधिकारी यह स्वीकार रहे हैं कि अनामिका एक है, लेकिन उसके फोटो-फोटो अलग हैं। तो फिर यह जानते हुए भी बैंक अब तक बैंक डिटेल क्यों नहीं निकलवा गया। क्या इसमें अफसरों की मिलीभगत नहीं लगती।
सवाल-4
यूपी में सभी टीचर्स को प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी अटेंडेंस दर्ज करानी होती है। एक ही टीचर कैसे एक साथ कई जिलों में उपस्थित हो सकती है। अनामिका की ओरिजिनल पोस्टिंग कहां है। वह कहां से अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही।
वाल-5
अगर अनामिका शुक्ला फरवरी तक रायबरेली के कस्तूरबा गांधी स्कूल में कार्यरत थी। तब उसका कोई पता ठिकाना भी रहा होगा। वह कौन सी अनामिका थी। बैंक में कौन पैसा निकाल रहा था। जिस बैंक से पैसा आहरित हुआ है। वहां भी डिटेल मिल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो