लखनऊ

5 साल पहले आज ही के दिन यूपी व देश की राजनीति में बना था इतिहास, लखनऊ में दिखा था जश्न का ऐसा नजारा

राजनीतिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद अहम है। वहीं यूपी के लिहाज से इस दिन को कोई भुला नहीं सकता।

लखनऊMay 16, 2019 / 08:34 pm

Abhishek Gupta

BJP SP BSP

लखनऊ. राजनीतिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद अहम है। वहीं यूपी के लिहाज से इस दिन को कोई भुला नहीं सकता। पांच वर्ष पूर्व आज ही के दिन मतलब 16 मई 2014 को भाजपा ने इतिहास रचते हुए केंद्र की सत्ता पर अपना कब्जा जमाया। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के गलियारों में केवल भाजपाई ही नहीं बल्कि आम जनता भी पूरे हर्षोल्लास के साथ जश्न में डूब गई थी। ढोल-नगाड़ों से लखनऊ पार्टी मुख्यालय गुंजायमान हो उठा। लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिला रहे थे व मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। आखिरकार ‘अबकी बार मोदी सरकार’ व चाय पर चर्चा जैसे जुमले काम आए जो परिणाम आने के बाद भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने रहे।
नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरे और बड़ी जीत के साथ भाजपा का केंद्र में नेत्तत्व किया। वहीं भाजपा की परंपरागत सीट लखनऊ से भी पहली बार राजनाथ सिंह ने चुनाव लड़ा और जीत का स्वाद चखा।
ये भी पढ़ें- सरकारी बंगला छोड़ने के बाद आखिरकार मुलायम सिंह यादव ने उसी लेन पर की वापसी, शिफ्ट हुए अपने नए घर में, इस पार्टी कार्यालय के है करीब

कांग्रेस, सपा, बसपा का यह हुआ था हाल-
यूपी की भाजपा गठबंधन ने 73 सीटों पर जीत दर्ज की, इनमें से 71 पर भाजपा अपने दम पर अपना परचम लहराने में कामयाब रही। कांग्रेस दो, सपा पांच लोकसभा सीटों पर सिमट कर रह गई थी, तो वहीं बसपा का तो सूपड़ा ही साफ गया था। 16 मई को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने दम पर बहुमत हासिल किया था। कुल 543 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 337 सीटों मिलीं जिसमें से बीजेपी ने अकेले दम पर 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें- रायबरेली घटना पर अदिति सिंह ने पीएम मोदी से पूछा यह बड़ा सवाल, मामले में आया यह आदेश

1984 के बाद मिली थी सबसे बड़ी जीत-

खुशी अपने उफान पर इसलिए भी थी क्योंकि 1984 के बाद भाजपा पहली पार्टी थी, जिसने अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें हासिल की। आपको बता दें कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए आम चुनाव में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 404 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Home / Lucknow / 5 साल पहले आज ही के दिन यूपी व देश की राजनीति में बना था इतिहास, लखनऊ में दिखा था जश्न का ऐसा नजारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.