scriptशिवपाल की पसपा (लोहिया) में शामिल हुए 50 से ज्यादा सपाई, दिया यह बयान | 50 SP leaders join Shipal PSP Lohia in Etawah | Patrika News

शिवपाल की पसपा (लोहिया) में शामिल हुए 50 से ज्यादा सपाई, दिया यह बयान

locationलखनऊPublished: Nov 09, 2018 10:00:19 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव इटावा पहुंचे।

Shivpal in Etawah

Shivpal in Etawah

लखनऊ. शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव इटावा पहुंचे। यहां पहले वह अपनी इकलौती बहन कमला देवी से मिले जहां उन्होंने भईया दूज का पर्व मनाया। टीका लगवाकर उन्होंने अपनी बहन का आर्शीवाद लिया। इसके बाद वे इटावा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। जहां उनके नेत्रत्व में कई सपाई पसपा (लोहिया) में शामिल हुए। वहीं उन्होंने दरोगा की शिकायत पर नाराजगी जताई।
ये भी पढ़ें- मुलायम के परिवार ने यूं मनाया भैया दूज, अपर्णा-प्रतीक की प्यारी बेटी ने भी किया टीका, देखें तस्वीरें

इटावा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन शिवपाल के लिए काफी खास रहा। इस दौरान बरौली खुर्द के ग्राम प्रधान संजीव यादव सहित 50 से ज्यादा सपाईयों ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का दामन थामा।
दरोगा की शिकायत पर जताई नाराजगी-
इस दौरान शिवपाल यादव के पास एक दरोगा की शिकायत पहुंची, जिससे वह बेहद नाराज दिखे। दरअसल एक दरोगा ने एक गरीब व्यक्ति से 90 हजार रुपये ऐंठे थे। इसकी जानकारी होते ही शिवपाल ने गरीब की शिकायत पर हवाई पट्टी चौकी प्रभारी के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल चौकी इंचार्ज को बुलाया और कहा कि जिससे रुपये लिए हैं उसको वापस कर दो और सुधार लाओ। नहीं तो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
इससे पहले शिवपाल सिंह यादव अपनी बहन के घर पर उनका आर्शीवाद लेने के लिए पहुंचे। बताया जाता है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन करने के बाद भी वे अपनी बहन से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। बहरहाल आज भैया दूज के मौके पर बदांयू के सांसद धर्मेद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव भी शिवपाल सिंह यादव के साथ अपनी बहन से टीका कराने के लिए पहुंचे हुए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो