लखनऊPublished: Oct 15, 2023 07:05:23 pm
Aman Pandey
69000 शिक्षक भर्ती: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच रविवार को लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंच गए और सरकार से समायोजन की मांग की। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।