script69000 शिक्षक भर्ती में अब सिर्फ इतने कैंडिडेट को ही मिलेगा नियुक्ति पत्र, इतने पद रहेंगे खाली, जानिये वजह | 69000 UP Shikshak Bharti 31277 candidates Counselling joining letter | Patrika News

69000 शिक्षक भर्ती में अब सिर्फ इतने कैंडिडेट को ही मिलेगा नियुक्ति पत्र, इतने पद रहेंगे खाली, जानिये वजह

locationलखनऊPublished: Oct 13, 2020 10:53:23 am

UP Teacher Recruitment: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 31,277 अभ्यर्थियों की अनन्तिम चयन सूची वेबसाइट www.upbasieduboard.gov.in पर अपलोड हो गई है।

69000 शिक्षक भर्ती में अब सिर्फ इतने कैंडिडेट को ही मिलेगा नियुक्ति पत्र, इतने पद रहेंगे खाली, जानिये वजह

69000 शिक्षक भर्ती में अब सिर्फ इतने कैंडिडेट को ही मिलेगा नियुक्ति पत्र, इतने पद रहेंगे खाली, जानिये वजह

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 31,277 सहायक अध्यापकों के पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 14-15 अक्टूबर को इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी और नियुक्ति पत्र 16 अक्टूबर को दिये जाएंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी ने इस बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 69,000 शिक्षक भर्ती में से 31,277 पदों पर भर्ती की जा रही है। दरअसल योगी सरकार ने 31,661 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एससी वर्ग में 384 सीटों के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल सके और कम अभ्यर्थी पात्र होने के कारण फिलहाल केवल 31,277 पदों पर ही चयन प्रक्रिया की जा रही है।

 

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 31,277 अभ्यर्थियों की अनन्तिम चयन सूची वेबसाइट www.upbasieduboard.gov.in पर अपलोड हो गई है। पहले चरण में अभ्यर्थियों को पहले से आवंटित जिला और आरक्षण को वैसे ही रखा गया है और कुल 69000 पदों की रिक्तियों के सापेक्ष मेरिट और आरक्षण के आधार पर 31,277 पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। इस प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों में 15,933 अनारक्षित श्रेणी, 8,513 अन्य पिछड़ा वर्ग, 6,615 अनुसूचित जाति और 216 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी हैं। उन्होंने बताया कि चयन और नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में पारित होने वाले अन्तिम आदेश के अधीन होगा।

 

31661 की जगह 31277 पदों पर ही भर्ती

सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका राम शरण मौर्या और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में 21 मई को और सूबेदार सिंह व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में 9 जून, 2020 को पारित आदेश के तहत ये चयन की कार्रवाई की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 69000 पदों में से 37339 पदों को शिक्षामित्रों के लिए होल्ड करते हुए बाकी पदों पर भर्ती के आदेश दिए थे। जिसके बाद योगी सरकार ने 24 सितम्बर को आदेश जारी करते हुए 31,661 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एससी वर्ग में 384 सीटों के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल सके और कम अभ्यर्थी पात्र होने के कारण फिलहाल केवल 31,277 पदों पर ही चयन प्रक्रिया की जा रही है।

 

सुप्रीम कोर्ट ने रोके इतने पद

शीर्ष कोर्ट ने 21 मई को भर्ती के 37339 पदों को छोड़कर शेष पदों पर भर्ती करने के लिए राज्य सरकार को छूट दी थी। भर्ती की लिखित परीक्षा में 45357 शिक्षामित्रों ने आवेदन किया था। उनमें से 8018 शिक्षामित्र उत्तीर्ण हो गए, बाकी चयन से दूर हैं। इतने पद रोकने की वजह शिक्षामित्रों से जुड़ी याचिका थी। शिक्षामित्र 69000 भर्ती का कटऑफ अंक बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे, वे 68500 भर्ती की तरह कटऑफ की मांग कर रहे हैं।

 

अभ्यर्थी चयनित

31277 पदों में से 15933 सामान्य वर्ग के, 8513 ओबीसी, 6615 एससी व 216 एसटी के हैं।

 

अब तक हुए ये आदेश

– मुख्यमंत्री ने 19 सितंबर को आदेश दिया कि एक सप्ताह में नियुक्ति दें।
– बेसिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 24 सितंबर को आदेश जारी किया।
– 30 सितंबर को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी ने अफसरों की बैठक करके निर्देश दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो