scriptकंपनी में पहले बनी मैनेजर फिर पती के साथ मिल मालिक को लगाया चूना, बंगला बनाने के लिए दिए छह करोड़… | 72 crore Cheating in lucknow with name of chota shakeel don | Patrika News

कंपनी में पहले बनी मैनेजर फिर पती के साथ मिल मालिक को लगाया चूना, बंगला बनाने के लिए दिए छह करोड़…

locationलखनऊPublished: Nov 17, 2021 11:26:26 am

Submitted by:

Prashant Mishra

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन शकील के करीबी कुलविंदर सिंह के सहयोग से दंपत्ति ने प्रशांत की पावर ट्रांसमिशन कंपनी के डायरेक्टर बन गए जिसके बाद प्रशांत सिंह को शिकार बनाते हुए ₹72 करोड़ का गबन किया। धोखाधड़ी करने से पहले आरोपी दंपत्ति ने प्रशांत की कंपनी में डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। धोखाधड़ी के खुलासे के बाद प्रशांत सिंह ने गोमती नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

mahila.jpg
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। शकील के नाम पर दंपत्ति ने एक व्यापारी से 72 करोड़ रुपये हड़प लिया, जिसके बाद ठेकेदार प्रशांत ने गोमती नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। व्यापरी के अनुसार आरोपी दंपत्ति अंडरवर्ड डॉन छोटा शकील व सहयोगियों के संपर्क में हैं और उनके नाम पर पैसे की धोखाधड़ी करते हैं।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन शकील के करीबी कुलविंदर सिंह के सहयोग से दंपत्ति ने प्रशांत की पावर ट्रांसमिशन कंपनी के डायरेक्टर बन गए जिसके बाद प्रशांत सिंह को शिकार बनाते हुए ₹72 करोड़ का गबन किया। धोखाधड़ी करने से पहले आरोपी दंपत्ति ने प्रशांत की कंपनी में डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। धोखाधड़ी के खुलासे के बाद प्रशांत सिंह ने गोमती नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि प्रशांत की कंपनी के निर्माण के वंदना यादव ने कंपनी को डायरेक्टर के तौर पर जुड़ी थी। वंदना के साथ उसका पति विवेक भी कंपनी में शेरहोल्डर बन गया। दोनों ने मिलकर बाद में सीए तुषार नागर को भी कंपनी में जोड़ा। प्रशांत का विश्वास जीतने के बाद आरोपी दंपत्ति ने विनोद सिंह, मनोज कुमार सिंह व कुलविंदर को कंपनी में बिना प्रशांत की जानकारी के शेरहोल्डर बना लिया। शुरुआती दौर में प्रशांत का विश्वास जीतने के लिए वंदना ने कंपनी में ₹28 लाख का निवेश किया। जिसके बद वंदना ने पति के साथ मिलकर दस्तावेजो में हेरफेर कर कंपनी को ₹72 करोड़ रुपये का जूना लगा दिया।
कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर वंदना ने करोड़ों रुपए का लोन प्रशांत की जानकारी के बगैर कई लोगों को दिया। इस दौरान वंदना ने अंडरवर्ल्ड माफिया छोटा राजन की करीबी बताए जाने वाले कुलविंदर सिंह को 6 करोड़ पर बंगला खरीदने के लिए दिए। इसके बाद प्रशांत को यह पता चला कि आरोपी दंपत्ति के अंडरवर्ल्ड डॉन कुलविंदर से रिश्ते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो