scriptपिता के जन्मदिन पर बेटे ने दिया वचन और कही यह बात | 81st Birthday of former Defense Minister and MP Mulayam Singh Yadav | Patrika News

पिता के जन्मदिन पर बेटे ने दिया वचन और कही यह बात

locationलखनऊPublished: Nov 22, 2020 06:46:38 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

मुलायम सिंह यादव के दीर्घजीवन एवं स्वास्थ्य की शुभकामना की।

81st Birthday of former Defense Minister and MP Mulayam Singh Yadav

81st Birthday of former Defense Minister and MP Mulayam Singh Yadav

लखनऊ , ( Samajwadi Party) समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व रक्षामंत्री एवं ( Mulayam Singh Yadav) सांसद मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिवस राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों में भी समारोह पूर्वक मनाया गया। गरीबों में फल एवं भोजन बांटा गया। ( Blood donation camp) रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शहर में कई स्थानों पर केक काटकर तथा लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाया गया। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में पण्डित जी द्वारा स्वस्ति वाचन के उपरांत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने (Mulayam Singh Yadav) मुलायम सिंह यादव के दीर्घजीवन एवं स्वास्थ्य की शुभकामना की।
( Samajwadi Party Office) समाजवादी पार्टी कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं तथा नेताओं का हुजूम जुटना शुरू हो गया था। अपने प्रिय नेता के अभिनंदन में तमाम लोग पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार लाए थे। पार्टी कार्यालय के बाहर शिव सम्राट ब्रास बैण्ड की टीम बधाई गीत बजा रही थी तो संपेरे बीन की धुन निकाल रहे थे। भांगडा के साथ ढोल भी बज रहे थे। चारों और उल्लास का वातारण था।
( Mulayam Singh Yadav) मुलायम सिंह यादव ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने दीपपर्व की भी बधाई दी और आग्रह किया कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम करें। सर्वश्री उदय प्रताप सिंह, अहमद हसन तथा माता प्रसाद पाण्डेय तथा नरेश उत्तम पटेल ने श्री यादव के शतायु होने की कामना की। अखिलेश यादव ने नेता को शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो