scriptभाजपा में शामिल हुए कल्याण सिंह, स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता | 87 years former governor kalyan singh Joined BJP | Patrika News

भाजपा में शामिल हुए कल्याण सिंह, स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता

locationलखनऊPublished: Sep 09, 2019 02:58:53 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

सोमवार को 87 साल की उम्र में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई

भाजपा में शामिल हुए कल्याण सिंह, तत्काल किया बड़ा ऐलान, नम हो गई सबकी आंखे

भाजपा में शामिल हुए कल्याण सिंह, तत्काल किया बड़ा ऐलान, नम हो गई सबकी आंखे

लखनऊ. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आज सोमवार को 87 साल की उम्र में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में कल्याण सिंह के समर्थक मौजूद थे।
राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ लौटने पर कल्याण सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय गए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कल्याण सिंह अपने पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
माना जा रहा है कि लंबे समय तक पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार कल्याण ने आगे की भूमिका के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह एक बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि इससे पहले कल राजस्थान राजभवन में कल्याण सिंह की विदाई पार्टी हुई। राजभवन के कर्मचारियों ने महामहिम राज्यपाल कल्याण सिंह को विदाई पार्टी दी, जिसमें कल्याण सिंह भावुक हो गए और उन्हें कहा कि मुझसे बीते 5 सालों में कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ कर देना। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह के इन शब्दों को सुनकर राजभवन के कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो