लखनऊ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने किया बड़ा बदलाव, अब गुरु दक्षिणा के साथ देना होगा आधार नंबर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अब गुरु दक्षिणा के रूप में आईडी, ईमेल और आधार नंबर देना होगा।
 

लखनऊJul 17, 2018 / 07:55 pm

Mahendra Pratap

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने किया बड़ा बदलाव, अब गुरु दक्षिणा के साथ देना होगा आधार नंबर

लखनऊ. गुरु पूर्णिमा उत्सव इस माह में 27 जुलाई को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में गुरु दक्षिणा देने की परम्परा सन 1928 से लगातार चली आ रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने इस बार गुरु दक्षिणा के नियमों में अहम बदलाव किए है। जिसमें आपको राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अब गुरु दक्षिणा के रूप में आईडी, ईमेल और आधार नंबर देना होगा। गुरु दक्षिणा में यह प्रक्रिया अब अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही बताया गया कि 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में गुरु दक्षिणा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

1928 में पहली बार शुरू किया गया था गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

बता दें कि अब तक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा के आंकड़े नहीं दिए जा रहे थे। इन आंकड़ों को पूरी तरह संघ द्वारा गोपनीय रखा जाता था। जब 27 सितम्बर 1925 को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना हुई तो उसके बाद 1928 में पहली बार गुरु दक्षिणा कार्यक्रम शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि अब संघ का संगठन पूरे देश में फैला हुआ है। लाखों स्वयं सेवक इसमें भाग लेते हैं इसलिए अंदाज लगाया जाता है कि गुरु दक्षिणा में करोड़ों रुपए संघ के खाते में जमा किए जाते हैं। संघ और उसकी विभिन्न इकाईयों का वर्ष भर का खर्च इसी गुरु दक्षिणा के धन से वहन किया जाता है।

आर्थिक लेन-देन का हिसाब रखना बहुत जरूरी

लखनऊ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया जा रहा है कि गुरु दक्षिणा देने वालों के लिए अब आईडी, ई-मेल और आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। इस पर विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने कहा है कि आज के जमाने में किसी भी आर्थिक लेन-देन का हिसाब रखना बहुत जरूरी हो गया है। यह सब मालूम होना होना चाहिए कि कहां से कितना धन आया है। देश के कानून और अर्थनीति के हिसाब से संघ ने भी अपनी व्यवस्था निर्धारित की है।

चेक या ड्राफ्ट अनिवार्य

उन्होंने दावा किया कि नई व्यवस्था में भी जानकारियां दाता और व्यवस्था विभाग के लोगों के बीच ही रहेंगी। इसके बाहर किसी को इसकी जानकारियां नहीं दी जाएंगी। अगर गुरु दक्षिणा में किसी को बड़ी रकम देनी हो तो उसके लिए चेक या ड्राफ्ट अनिवार्य किया गया है। आप गुरू दक्षिणा सीधे आरएसएस के बैंक खाते में भी दे सकते हैं।

Home / Lucknow / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने किया बड़ा बदलाव, अब गुरु दक्षिणा के साथ देना होगा आधार नंबर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.