scriptआज का राशिफल नवरात्री का सातवां दिन माँ कालरात्रि जाने किस राशि पर है उनकी नज़र,माता लक्ष्मी और माँ कालरात्रि का अनोखा योग | aaj ka rashifal 12 april:Navratri satva din maa kalratri puja,mantra | Patrika News
लखनऊ

आज का राशिफल नवरात्री का सातवां दिन माँ कालरात्रि जाने किस राशि पर है उनकी नज़र,माता लक्ष्मी और माँ कालरात्रि का अनोखा योग

आज के दिन तांत्रिक शक्तियों को भी करते हैं लोग करते हैं जाग्रत

लखनऊApr 11, 2019 / 02:28 pm

Hariom Dwivedi

Navratri 2019

आज का राशिफल नवरात्री का सातवां दिन माँ कालरात्रि जाने किस राशि पर है उनकी नज़र,माता लक्ष्मी और माँ कालरात्रि का अनोखा योग

RITESH SINGH

लखनऊ , नवरात्री का सातवां दिन इसदिन माता को खुश करने के लिए कई तांत्रिक उपाय भी किये जाते हैं। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि माँ कालरात्रि माँ दुर्गा का सातवां स्वरूप है। जो काफी भयंकर है। इनका रंग काला है और यह तीन नेत्रधारी हैं। माँ कालरात्रि के गले में बिजली की अद्भुत माला है और इनका वाहन ***** है। माँ कालरात्रि की महिमा बहुत ही अनोखी और महान हैं।
सर्वार्थसिद्धि योग वाला है द्वितीया तिथी / तंत्र साधना के लिए भी

11 अप्रैल गुरुवार षष्ठी तिथि रवियोग हैं । 12 अप्रैल शुक्रवार सप्तमी तिथि सर्वार्थसिद्धि योग होगा। 13 अप्रैल शनिवार महाअष्टमी पर सुबह 11.42 के बाद नवमी तिथि स्मार्त मतानुसार योग होगा।
14 अप्रैल रविवार महानवमी रवीपुष्य नक्षत्र व सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 9.37 बजे तक नवमी वैष्णव मतानुसार होगा। रेवती नक्षत्र पंचक का पांचवा नक्षत्र है। इस नक्षत्र का शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से एक घंटे तक स्पर्श होना, वह भी उदयकाल से करीब 45 मिनट तक रहना तंत्र साधना की दृष्टि से सर्वोत्तम है। नक्षत्र सिद्धांत की दृष्टि से देखें तो रेवती नक्षत्र का स्वामी पुषा है, जो ऋग्वेद के अन्य देवताओं में से एक है। इसलिए यह नवरात्रि यंत्र, तंत्र व मंत्र सिद्धि के लिए विशेष मानी जा रही है। इसमें धन प्राप्ति के लिए किए जाने वाले उपाय भी कारगर होंगे।
माता का मन्त्र

पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि आज के दिन माता के इस मन्त्र को जपने से बहुत लाभ मिलते हैं जैसे कि अगर किसी ने आपके घर परिवार पर तांत्रिक बधाए डाली हैं तो इस मन्त्र से बहुत राहत मिलती है साथ ही देवी की कृपा से उस परिवार की सब बधाए दूर हो जाती हैं।
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।

जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्तिहारिणि।

जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।।

माता की कैसे करें पूजा
पंडित शक्ति मिश्रा ने कहाकि माँ कालरात्रि की पूजा सुबह चार से 6 बजे तक करनी चाहिए। माँ की पूजा के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मकर और कुंभ राशि के जातकों को कालरात्रि की पूजा जरूर करनी चाहिए। उन्होंने कहाकि अगर परेशानी में हों तो सात या सौ नींबू की माला देवी को चढ़ाएं। सप्तमी की रात्रि तिल या सरसों के तेल की अखंड ज्योत जलाएं। सिद्धकुंजिका स्तोत्र, अर्गला स्तोत्रम, काली चालीसा, काली पुराण का पाठ करना चाहिए। अगर हो सके यथासंभव, आज की रात्रि संपूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
जो व्यक्ति एक साल तक भोजन करते समय भगवान् का ध्यान करेगा और मुह से कुछ नहीं बोलेगा उसे एक हजार करोड़ वर्ष तक स्वर्ग लोक की प्राप्ति होगी ।

सुभाषितानि

नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना ।,
न चाभावयतः शान्तिरशान्तस्य कुतः सुखम्‌ ॥,
न जीते हुए मन और इन्द्रियों वाले पुरुष में निश्चयात्मिका बुद्धि नहीं होती और उस अयुक्त मनुष्य के अन्तःकरण में भावना भी नहीं होती तथा भावनाहीन मनुष्य को शान्ति नहीं मिलती और शान्तिरहित मनुष्य को सुख कैसे मिल सकता है?॥
दैनिक राशिफल Daily Horoscope

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष (Aries)

बेवजह झगड़े की संभावना है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावट हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। धनार्जन होगा।
वृष (Taurus)

शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थता महसूस करेंगे। व्यावसायिक तथा सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बाहर घूमने-फिरने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।
मिथुन (Gemini)

दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
कर्क (Cancer)

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। समय मनोरंजक व्यतीत होगा। घर से बाहर यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि हो सकती है। हल्के हंसी-मजाक से बचें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।
सिंह( Leo )

किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। तनाव रहेगा। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
कन्या (Virgo)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य साधारणतया अच्छा रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
तुला (Libra)

परिवार के सदस्यों तथा पार्टनरों के साथ किसी कार्य के बारे में योजना बनेगी। किसी प्रबुद्ध व प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय बनी रहेगी। आराम का अवसर प्राप्त होगा। विवाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio)
किसी तीर्थदर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के बारे में चिंता हो सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि होगी।
धनु ( Sagittarius)

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यर्थ समय व्यतीत होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। बेवजह विवाद से बचें। किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
मकर ( Capricorn )

प्रेम-प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। घर से बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी बड़े व वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से रुके काम बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद से बचें।
कुंभ (Aquarius)

किसी स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे से बड़ा लाभ होने के योग हैं। प्रयास भरपूर करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces)

जल्दबाजी से हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। कोई बड़ी समस्या हो सकती है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मनपसंद भोजन के साथ प्राप्त होगा। बौद्धिक तथा रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो