scriptआज का राशिफल 16 जून : रविवार को जरूर करें यह काम साथ ही कुम्भ,वृष,मिथुन राशिवाले रहे सावधान | aaj ka rashifal 16 june ravivar jaruri daan puja path | Patrika News

आज का राशिफल 16 जून : रविवार को जरूर करें यह काम साथ ही कुम्भ,वृष,मिथुन राशिवाले रहे सावधान

locationलखनऊPublished: Jun 15, 2019 09:51:48 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

Daily Horoscope दैनिक राशिफल Daily Horoscope

 aaj ka rashifal 16 june

आज का राशिफल 16 जून : रविवार को जरूर करें यह काम साथ ही कुम्भ,वृष,मिथुन राशिवाले रहे सावधान

लखनऊ , रविवार को सूर्य देवता की पूजा अर्चना के बाद कुछ दान अपने सामर्थ के अनुसार जरूर करने चाहिए। इससे जीवन पर बहुत असर पड़ता हैं जो काम नहीं बन रहे होते वो बनने लगते हैं और नयी दिशा दिखने लगती हैं। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि तांबे के बर्तन, लाल रंग के कपड़े, गेंहू, गुड़ और लाल चंदन का दान करना चाहिए ।
यदिच्छसि वशीकर्तुं जगदेकेन कर्मणा ।
पुरः पञ्चदशास्येभ्यो गां चरन्तीं निवारय ।।


यदि आप दुनिया को एक काम करके जितना चाहते हो तो इन पंधरा को अपने काबू में रखो. इन्हें इधर उधर ना भागने दे.
पांच इन्द्रियों के विषय
१. जो दिखाई देता है
२. जो सुनाई देता है
३. जिसकी गंध आती है
४. जिसका स्वाद आता है.
५. जिसका स्पर्श होता है.
पांच इन्द्रिय
१. आँख
२. कान
३. नाक
४. जिव्हा
५. त्वचा
पांच कर्मेन्द्रिय
१. हाथ
२. पाँव
३. मुह
४. जननेंद्रिय
५. गुदा


रुद्राणां शङ्करश्चास्मि वित्तेशो यक्षरक्षसाम्‌ ।,
वसूनां पावकश्चास्मि मेरुः शिखरिणामहम्‌ ॥,

मैं एकादश रुद्रों में शंकर हूँ और यक्ष तथा राक्षसों में धन का स्वामी कुबेर हूँ।, मैं आठ वसुओं में अग्नि हूँ और शिखरवाले पर्वतों में सुमेरु पर्वत हूँ॥,23॥,
Daily Horoscope दैनिक राशिफल Daily Horoscope

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष (Aries)

थोड़ी मेहनत से अधिक लाभ होगा। कारोबार में आय बढ़ेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
वृष (Taurus)

लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
कर्क (Cancer)

मेहमानों पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। नकारात्मकता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह( Leo )

यात्रा मनोरंजक होगी। बाहरी सहयोग से काम बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, प्रयास करें।
कन्या (Virgo)

योजना फलीभूत होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।

तुला (Libra)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
वृश्चिक (Scorpio)

जल्दबाजी तथा लापरवाही से बड़ा नुकसान संभव है। कुसंगति से बचें। आय सामान्य रहेगी।

धनु ( Sagittarius)

घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मकर ( Capricorn )

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius)

स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। लाभ होगा।
मीन (Pisces)

मेहनत अधिक होगी। आराम नहीं मिलेगा। आय में कमी होगी। विवाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो