scriptआज का राशिफल 22 मई : भगवान् गणेश को गलती से ना चढ़ाये तुलसी नहीं तो झेलना पड़ेगा भयंकर दुःख साथ ही बुधवार का राशिफल | aaj ka rashifal 22 may budhwar ko ganesh puja me tulsi naa ho paas | Patrika News

आज का राशिफल 22 मई : भगवान् गणेश को गलती से ना चढ़ाये तुलसी नहीं तो झेलना पड़ेगा भयंकर दुःख साथ ही बुधवार का राशिफल

locationलखनऊPublished: May 21, 2019 10:02:49 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

तुलसी और गणेश का झगड़ा

aaj ka rashifal 22 may

आज का राशिफल 22 मई : भगवान् गणेश को गलती से ना चढ़ाये तुलसी नहीं तो झेलना पड़ेगा भयंकर दुःख साथ ही बुधवार का राशिफल

Ritesh Singh
लखनऊ , सुबह ईश्वर को याद करने से पूरा दिन सही बना रहता हैं अगर अपने ईष्ट को याद करके उनकी पसंद और ना पसंद का ध्यान रखे तो इससे भी हमारे ग्रह सही और गलत होते रहते हैं। ऐसा ही कुछ हिन्दू शास्त्रों के अनुसार गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग बहुत ही वर्जित हैं अगर अज्ञानता की वजह से गलती हुयी तो ईश्वर माफ़ कर देंगे लेकिन जानबूझकर गलती माफ़ी के लायक नहीं होगी। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि हम आपको तुलसी और गणेश की कथा छोटे में कह रहे है सुने और जीवन में अमल करें।
तुलसी और गणेश का झगड़ा

पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि बहुत पहले धर्मात्मज नाम के राजा थे जिनकी बेटी तुलसी थी तुलसी विवाह के योग हो गयी थी। तुलसी अपने मन में विवाह की भावना से तीर्थ स्थान की ओर चल पड़ी। कई तीर्थों पर घूमने के बाद भगवान गणेश को तपस्या में लीन दिखे उनके मनमोहक रूप को देखकर तुलसी मोहित हो गयी।
गणेश के पास जाकर तुलसी ने विवाह की बात कही लेकिन गणेश ने उनको यह कर मना कर दिया कि वो ब्रह्मचारी हैं वो विवाह नहीं कर सकते।
गणेश के द्वारा विवाह के लिए मना करना तुलसी को बुरा लगा उन्होंने गणेश को गुस्से में शॉप दे डाला। तुलसी की बात सुनकर गणेश ने भी शाप दे दिया की तुम्हारा विवाह असुर से हो। कुछ देर बाद तुलसी को अपनी गलती पर दुःख हुआ उन्होंने भगवान् गणेश से माफ़ी मांगी। गणेश बोले ना तुम्हारी बात गलत हो ना मेरी। इसके लिए मैं रिद्धि और सिद्धि का पति बनूंगा और तुम्हारा भी विवाह राक्षस जलंधर से जरूर होगा। अंत में तुम भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की प्रिया बनोगी और कलयुग में भगवान विष्णु के साथ तुम्हें पौधेे के रूप में पूजा जाएगा लेकिन मेरी पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं होगा। इसलिए भगवान् गणेश की पूजा में कभी गलती से भी तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता हैं।

Daily Horoscope आज का राशिफल

मेष (Aries) शुभ समय का अधिकाधिक लाभ उठाएं। अहम् और पूर्वाग्रह से बचें। बड़ों की सुनें। रहन सहन बेहतर बना रहेगा। आलस्य की अधिकता रह सकती है। दिन उत्तम।

वृषभ (Tauras) चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। सक्रियता और समझ बढ़ी हुई रहेगी। प्रभावशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अच्छे होस्ट बने रहेंगे।


मिथुन (Gemini) जोखिम उठाने में आगे रहेंगे। प्रभावशीलता और सौम्यता को बल मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च से लोगों को चौंका सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें।

कर्क (Cancer) अपनों का साथ सुख सौख्य बढ़ाएगा। इच्छित वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। कला प्रियता को बल मिलेगा। दिन सामान्य शुभ।


सिंह (Leo) प्रतिष्ठित कार्यों से आर्थिक लाभ और सम्मान दोनों प्राप्त होंगे। करियर कारोबार में अनुकूलता बढ़ेगी। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।

कन्या (Virgo) निसंकोच आगे बढ़ते रहें। विपरीत सहकर्मी अधिक सहायक होंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख सौख्य बढ़ा हुआ रहेगा। दिन भाग्यवर्धक।


तुला (Libra) भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। उत्साहित रहेंगे एवं औरों को भी रखेंगे। वार्तालाप में सतर्कता रखें। अपनों को निराश न करें। सेहत का ध्यान रखें। दिन भाग्यकारक।

वृश्चिक (Scorpio) अतिउत्साह में न आएं। अपनों का सहयोग बना रहेगा। अति मीठा बोलने वालों से थोड़ी दूरी रखें। आकस्मिकता बनी रहेगी। दिन सामान्य फलकारक।

धनु (Sagittarius) घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। भूमि भवन के मामले बनेंगे। अति चंचलता से बचें। दिन उत्तम।

मकर (Capricorn) निंदक नियरे राखिए आंगन कुटी छबाए.कबीरदास की इन पंक्तियों का अनुसरण करें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।


कुंभ (Aquarius) व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रियजन से साथ स्मरणीय समय बिता सकते हैं। नए लोगों से भेंट उत्साह बढ़ाएगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी।

मीन (Pisces) वही करें जो सहज संभव हो और अपनों का जिसमें साथ हो। भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। साहस बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज अच्छा रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो