scriptआज का राशिफल 27 जून : गुरूवार को विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी को घर में करें स्थाई जाने तरीका | aaj ka rashifal 27 jan 2019:guruvar ki vishesh puja paath | Patrika News

आज का राशिफल 27 जून : गुरूवार को विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी को घर में करें स्थाई जाने तरीका

locationलखनऊPublished: Jun 25, 2019 09:44:04 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

श्री बृहस्पतिवार की आरती

aaj ka rashifal 27

आज का राशिफल 27 जून : गुरूवार को विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी को घर में करें स्थाई जाने तरीका

लखनऊ ,गुरूवार के पूजन से स्थायी लक्ष्मी को करने के लिए एक छोटी सी पूजा हैं जिसको करने से माता लक्ष्मी खुश होकर घर में विरजमान हो जाती हैं। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में कच्चा गाय का दूध डाले तो उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है। इस दिन व्रत,उपवास करने से गुरु के मन में स्थाई जगह भक्त की बनने लगती हैं और तुलसी की पूजा करने से माता लक्ष्मी हमेशा के लिए उस घर में निवास करने लगती हैं।
श्री बृहस्पतिवार की आरती

ॐ जय बृहस्पति देवा

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

शुभ विचार

एकमेवाक्षरं यस्तु गुरुः शिष्यं प्रबोधयेत् ।
पृथिव्यां नास्ति तद्द्रव्यं यद् दत्त्वा चानृणी भवेत् ।।
।।चा o नी o।।
इस दुनिया में वह खजाना नहीं है जो आपको आपके सदगुरु ने ज्ञान का एक अक्षर दिया उसके कर्जे से मुक्त कर सके.

सुभाषितानि

गीता -: विभूतियोग अo-10

सर्गाणामादिरन्तश्च मध्यं चैवाहमर्जुन ।,
अध्यात्मविद्या विद्यानां वादः प्रवदतामहम्‌ ॥,
हे अर्जुन! सृष्टियों का आदि और अंत तथा मध्य भी मैं ही हूँ।, मैं विद्याओं में अध्यात्मविद्या अर्थात्‌ ब्रह्मविद्या और परस्पर विवाद करने वालों का तत्व-निर्णय के लिए किया जाने वाला वाद हूँ॥

दैनिक राशिफल Daily Horoscope
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष (Aries)

अपने पराक्रम से कोई बड़ा कार्य कर पा सकते हैं। स्वयं पर विश्वास कर भरपूर प्रयास करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश से मनोनुकूल लाभ होगा।
वृष (Taurus)

फालतू खर्च होगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। प्रमाद न करें।
मिथुन (Gemini)

शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। विवाद में हिस्सा न लें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।
कर्क (Cancer)

किसी बड़े खर्च के होने की संभावना है। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। किसी भी अपरिचित की बातों में न आएं। पुराना रोग उभर सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शत्रु शांत रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
सिंह( Leo )

ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति पर व्यय हो सकता है। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिलेंगे। उत्साह बना रहेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा।
कन्या (Virgo)

घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। नए काम मिलेंगे, प्रयास करें। विरोध होगा। प्रमाद न करें।
तुला (Libra)

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विवेक का प्रयोग करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। अज्ञात भय रहेगा। जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक (Scorpio)

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। कुसंगति से हानि होगी, बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी विवाद में भाग न लें। किसी के उकसाने में न आएं, धैर्य रखें।
धनु ( Sagittarius)

शत्रुभय रहेगा किंतु शत्रु शांत रहेंगे। चोट व रोग से बचें। स्वाभिमान को चोट पहुंचे, ऐसा कार्य न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी दफ्तरों में अटके कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार में वृद्धि मनोनुकल होगी।
मकर ( Capricorn )

वाणी में हल्के हंसी-मजाक करने से बचें। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बाधा संभव है। निवेश से लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius)

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। प्रमाद न करें।
मीन (Pisces)

मेहनत अधिक व लाभ में कमी होगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में कमी होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी बिलकुल न करें।

ट्रेंडिंग वीडियो