scriptहाथरस में हुए हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेश भर में प्रदर्शन | Aam Aadmi Party performed across state | Patrika News

हाथरस में हुए हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेश भर में प्रदर्शन

locationलखनऊPublished: Oct 06, 2020 08:56:02 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

हाथरस में हुए हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेश भर में प्रदर्शन

हाथरस में हुए हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेश भर में प्रदर्शन

लखनऊ हाथरस की गुड़िया के पीड़ित परिवार का हाल-चाल लेने गए आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, राखी बिड़लान, विधायक अजय कुमार और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर सत्ता के संरक्षण में हुए हमले के खिलाफ मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के माध्यम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अब प्रदेश की सत्ता संभल नहीं रही है। आए दिन बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं।पूरे प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार की बाढ़ आ गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। आए दिन बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं।चाहे वह जौनपुर हो, सहारनपुर हो, बलरामपुर हो, लखीमपुर खीरी हो अथवा हाथरस। प्रदेश सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है और उल्टे अपराध और भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। देशद्रोह लगाया जा रहा है। लाठियां बरसाई जा रही हैं और जेल में बंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़ा होने पर योगी की सरकार ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कायराना हमला कराया।
छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष बंसराज दुबे ने कहा कि एक तरफ योगी सरकार सत्ता के संरक्षण में विपक्षी दल के नेताओं और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हमला करवा रही है। जुल्म कर रही है और विपक्ष पर प्रदेश में दंगा भड़काने की साजिश का आरोप लगा रही है। योगी से प्रदेश की सत्ता संभल नहीं रही और अपना ठीकरा दूसरे के सर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि योगी की सरकार चाहे जितना जुल्म ज्यादती कर ले। आम आदमी पार्टी के सिपाही किसी से डरने वाले नहीं हैं। प्रदेश की हर पीड़ित बेटी की को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। यूथ विंग के अध्यक्ष फैसल वारसी ने कहा कि प्रदेश का युवा तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगा। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रितपाल सलूजा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध में योगी से लेकर उनकी पूरी सरकार शामिल है। यह सरकार पूरी तरह अक्षम साबित हो गई है। राष्ट्रपति को यहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो