scriptAAP के यूपी प्रभारी संजय सिंह जाएंगे राज्यसभा, कुमार विश्वास के समर्थक गुस्से में | Aam Aadmi party three names for rajyasabha kumar vishwas missing | Patrika News

AAP के यूपी प्रभारी संजय सिंह जाएंगे राज्यसभा, कुमार विश्वास के समर्थक गुस्से में

locationलखनऊPublished: Jan 03, 2018 06:09:46 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह को राज्य सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

लखनऊ. आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह को राज्य सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता के नाम भी घोषणा की है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और आशुतोष को भी नहीं चुना गया है। संजय सिंह के चुने जाने पर यूपी के आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, सभाजीत सिंह, अवध जोन संयोजिका ब्रज कुमारी सहित कई पदाधिकारी संजय सिंह के गुरूवार को होने वाले नामांकन में शरीक होने के लिए दिल्ली रवाना भी हो चुके हैं।
संजय सिंह के समर्थकों ने जताई खुशी

आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी प्रभारी संजय सिंह बेहद सरल और मिलनसार व्यक्ति है। कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते है, कार्यकर्ताओं से उनका बेहद लगाव है जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं के बीच में उनकी गहरी पैठ है। वह जिला सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, संजय सिंह ने पिछले 25 साल से आम आदमी के लिए सडक पर संघर्ष किया है और अब देश के उच्च सदन राज्यसभा में पहुंचने पर आम आदमी की आवाज को मजबूती से पहुँचाने का कार्य करेंगे। राज्यसभा में संजय सिंह को नामित किये जाने पर उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
कुमार विश्वास के समर्थक दुखी

यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले कुमार विश्वास को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं थीं। कुमार विश्वास समर्थकों को उम्मीद थी कि उनके पसंदीदा कवि को आम आदमी पार्टी राज्यभा भेजेगी लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर कुमार के कई समर्थक आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर लिख रहे हैं। वहीं यूपी के ही रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष को भी राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी लेकिन अंत में उनका पत्ता भी कट गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो