scriptयूपी में मजूबत संगठन तैयार कर रही आम आदमी पार्टी | Aam Admi Party Organization in Uttar Pradesh | Patrika News

यूपी में मजूबत संगठन तैयार कर रही आम आदमी पार्टी

locationलखनऊPublished: Nov 18, 2020 05:38:34 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का मानना है कि प्रदेश में बड़े स्तर पर लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं

sanjay_singh1.jpg

Sanjay Singh

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजूबत संगठन तैयार कर रही है। इसके तहत कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में स्थानीय लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह की अगुआई में आम आदमी पार्टी अब दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने जा रही है।
24 नवंबर को आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की जाएगी। अगले दिन यानी 25 नवम्बर को पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक होगी। इनमें पंचायत चुनाव से पहले एक बड़े जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का मानना है कि उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो