script

योगी सरकार को घेरने के लिए AAP ने तैयार किया प्लान, संजय सिंह करेंगे पदयात्रा

locationलखनऊPublished: Apr 25, 2018 06:41:57 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

पदयात्रा के सहारे यूपी में AAP को मजूबत करने का प्रयास करेंगे संजय सिंह

sanjay singh
लखनऊ. आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संगठन को मजूबत करने के लिए प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाएंगे। आप की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, संजय सिंह अपनी इस यात्रा के दौरानयोगी सरकार में प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की खस्ताहाल स्थिति, सरकार की गलत नीतियां समेत तमाम मुद्दे उठाएंगे। राज्यसभा सांसद संजय सिंह वनारस से बलिया तक 350 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा कर प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी प्रभारी संजय सिंह जनहित के मुद्दों पर पूर्वांचल में वनारस से बलिया तक 350 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे | जनपद मुख्यालयों पर जनसभाओं को संबोधित कर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता से संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान योगी सरकार से शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी को नियमित करने, बेटियों,महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार , किसानों की कर्जमाफी, किसानों की लागत मूल्य मूल्य का डेढ़ गुना दाम, जमीन का उचित मुआवजा, पटरी दुकानदारों का रोजगार न उजाड़ा जाये, शिक्षकों एवं सभी सरकारी विभागों में पड़े खाली पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति, लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं नियमित करने की मांग करेंगे।
इससे पहले प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 05 मई को सहारनपुर, 07 मई को मेरठ, 08 मई को अलीगढ़ और 09 मई को आगरा में प्रमुख रूप से किसानों की समस्याओं (गन्ना किसान), बिजली के बढ़े हुए दामों एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के खिलाफ मंडल स्तर पर विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद तत्काल प्रदेश के शेष अन्य जनपदों में इन सभी मुद्दों पर जनाधिकार रैली निकालेंगे।
2019 तक संगठन मजबूत करने की चुनौती

पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो पदयात्रा के सहारे आप की कोशिश संगठन को मजबूत करने की है। साल 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी यूपी में अब पहले से ज्यादा एक्टिव दिखेगी। हालांकि पार्टी कितनी सीटों पर यहां कैंडिडेट उतारेगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

ट्रेंडिंग वीडियो