scriptAAP की तीसरी लिस्ट: पूर्व IAS, दो Phd, 9 पोस्ट ग्रेजुएट, 13 ग्रेजुएट लड़ेंगे चुनाव | AAP's third list in up assembly elections 2022 ias and pg fight in up | Patrika News

AAP की तीसरी लिस्ट: पूर्व IAS, दो Phd, 9 पोस्ट ग्रेजुएट, 13 ग्रेजुएट लड़ेंगे चुनाव

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2022 04:27:37 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

UP Assembly Elections 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस तीसरी सूची में एक पूर्व आईएएस, दो पीएचडी, 9 पोस्ट ग्रेजुएट और 13 ग्रेजुएट प्रत्याशी शामिल हैं।

AAP Candidate list

AAP Candidate list

UP Assembly Elections 2022 में चुनाव लड़ने के लिए उतरी आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट से जुड़े प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं आज लखनऊ में वहीं शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा को छोडकर कर्नल अजय कुमार सिंह आप में शामिल हो गए हैं। कर्नल अजय कुमार नौसेना में प्रमुख पदों पर रहे हैं।
AAP की तीसरी लिस्ट में सभी पढे लिखे

आम आदमी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए प्रेस कान्फ्रेंस की है। जिसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के भी एक पूर्व सदस्य को भी आप ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं इस तीसरी सूची में एक पूर्व आईएएस, दो पीएचडी, 9 पोस्ट ग्रेजुएट और 13 ग्रेजुएट प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं इस बार सपा से गठबंधन होने की बात करते करते आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जबकि पहले चर्चाएँ थीं कि दोनों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav भी लड़ेंगे चुनाव

बताते चलें कि अखिलेश यादव ने भी सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर चुनाव लड़ने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी । जिस पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ले जोरदार पलट वार करते हुए अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कुल 7 फेज में होगा चुनाव

UP Assembly Elections 2022 का चुनाव कुल 7 फेज में होना है। जिसमें छठे फेज में गोरखपुर शहर से योगी आदियानाथ चुनाव लड़ेंगे तो मैनपुरी के करहल से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे।
प्रदेश में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा. पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है.

दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.
aap_third_list.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो