scriptराम को काल्पनिक बताने वाले सपा नेता पर हुई बड़ी कार्रवाई, अखिलेश यादव ने छीना प्रदेश अध्यक्ष का पद | Action against Samajwadi Party leader for satement over lord ram | Patrika News

राम को काल्पनिक बताने वाले सपा नेता पर हुई बड़ी कार्रवाई, अखिलेश यादव ने छीना प्रदेश अध्यक्ष का पद

locationलखनऊPublished: Aug 26, 2020 02:19:27 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताने वाले लोटन राम निषाद को समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है

राम को काल्पनिक बताने वाले सपा नेता पर हुई बड़ी कार्रवाई, अखिलेश यादव ने छीना प्रदेश अध्यक्ष का पद

लोटन राम निषाद पर समाजवादी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. यूपी में भगवान के प्रति अमर्यादित टिप्पणी के दो मामले खूब चर्चा में हैं। प्रयागराज की यूट्यूबर हीरा खान के विवादित वीडियो पोस्ट पर योगी सरकार ने कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। उधर, भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताने वाले लोटन राम निषाद पर समाजवादी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
अखिलेश यादव ने पद से हटाया
भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले लोटन राम निषाद पर समाजवादी ने बड़ी कार्रवाई की है। वह पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। अयोध्या में निषाद ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताया था। लोटन की जगह राजपाल कश्यप को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद ये निर्णय लिया गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि हम 15 दिन में नई प्रदेश कार्यकारिणी बनाएंगे। लोटन राम निषाद ने अयोध्या में भगवान श्रीराम को काल्पनिक चरित्र बताते हुए कहा था कि जिस तरह फिल्मों में काल्पनिक चरित्र होता है। वैसे ही श्रीराम भी थे। उन्होंने कहा कि संविधान भी मान चुका है कि राम जैसा कोई नायक भारत में पैदा ही नहीं हुआ था।
lko.jpg
प्रयागराज से गिरफ्तार
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में यूट्यूबर हीरा खान के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर हीरा खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हीरा खान से पूछताछ कर रही है। यू-ट्यूब चैनल ‘ब्लैक डे 5 अगस्त’ पर एक इस्लामी कट्टरपंथी महिला हीर खान ने हिन्दू देवी-देवताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। हीर खान ने हिन्दू देवी-देवताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसमें यूट्यूबर हीर खान ने इस वीडियो में देवी सीता के लिए बहुत ही शर्मनाक शब्द का प्रयोग किया था और अयोध्या के लिए भी बेहद निदंनीय भाषा का प्रयोग किया था। इस वीडियो के खिलाफ सोशल मीडिया पर हीर खान की गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। अब इन्हें जेल भेजा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो