scriptटीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें- अमित मोहन प्रसाद | Additional Chief Secretary Medical and Health Amit Mohan Prasad | Patrika News

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें- अमित मोहन प्रसाद

locationलखनऊPublished: Jan 23, 2022 06:56:24 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,55,27,475 दी गयी जो उनकी जनसंख्या का 64.80

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें- अमित मोहन प्रसाद

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें- अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,32,051 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 13,830 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,79,29,039 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 16,521 तथा अब तक 18,30,006 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 93,757 एक्टिव मामले है।
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 22 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल22,05,093 डोज दी गयी है, प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,37,11,097 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 97.48 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,55,27,475 दी गयी । जो उनकी जनसंख्या का 64.80 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 78,00,084 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 55.66 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 7,69,818 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल मिलाकर 24,78,08,474 कोविड की डोज दी गयी हैं।
इसे भी पढ़े: UP Elections: रेप सर्वाइवर ने अपनी मां का समर्थन करने के लिए किया धन्यवाद

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो