scriptविधायक अदिति सिंह व बहन पर पोस्टर के जरिए अभद्र टिप्पणी, बीते दिनों बहन की हुई है शादी | Aditi singh and her sisters face bad comments by posters | Patrika News

विधायक अदिति सिंह व बहन पर पोस्टर के जरिए अभद्र टिप्पणी, बीते दिनों बहन की हुई है शादी

locationलखनऊPublished: Dec 05, 2021 04:19:36 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

शहर में आदित्य सिंह और उनकी बहन पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कई पोस्टर चस्पा किए गए हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में यह पोस्टर लोगों में बांटे भी गए है। इस हरकत को लेकर एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अभी तक आदित्य सिंह की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

adity.jpg
लखनऊ. भाजपा में शामिल हुए विधायक अदिति सिंह व उनकी बहन को लेकर रायबरेली में पोस्टर के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की गई है। बीते दिनों अदिति सिंह की बहन की शादी हुई है। शादी के बाद अंतरजातीय विवाह को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई थी। वहीं आप एक बार फिर से पोस्टर के माध्यम से आदित्य सिंह व उनकी बहन पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। जिसको लेकर आदित्य सिंह के समर्थकों में काफी नाराजगी है।
बांटे गए पोस्टर

शहर में आदित्य सिंह और उनकी बहन पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कई पोस्टर चस्पा किए गए हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में यह पोस्टर लोगों में बांटे भी गए है। इस हरकत को लेकर एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अभी तक आदित्य सिंह की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
महिलाओं से झूठ बोल रही प्रियंका

भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस को लेकर अदिति सिंह बयान दे रही हैं बीते दिनों कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बयान दिया था। अपने बयान में अदिति सिंह ने कहा प्रियंका गांधी प्रदेश की महिलाओं से झूठा वादा कर रही हैं। अगर उन्हें महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो पहले कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब में महिलाओं को फ्री बस व स्मार्ट फोन की सुविधा उपलब्ध कराएं।
छूठी प्रतिज्ञा कर रही प्रियंका

प्रियंका पर कटाक्ष करते हुए अदिति सिंह ने कहा कि कॉन्ग्रेस उत्तर प्रदेश की जनता से झूठी प्रतिज्ञा न करें, बताते चलें कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भर में प्रतिज्ञा यात्रा निकाल रही है। बीते दिनों आदित्य सिंह ने प्रियंका गांधी को लेकर बयान दिया था कि प्रियंका के पास कोई मुद्दा नहीं है उत्तर प्रदेश की जनता को भड़काने व नए मुद्दे बनाने के लिए सक्रिय हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो