scriptकांग्रेस में अदिति सिंह की कमी पूरी करेगा उनका भाई, प्रियंका गांधी ने खेला मास्टर स्ट्रोक | Aditi Singh cousin will join congress in raebareli | Patrika News

कांग्रेस में अदिति सिंह की कमी पूरी करेगा उनका भाई, प्रियंका गांधी ने खेला मास्टर स्ट्रोक

locationलखनऊPublished: Oct 22, 2019 04:27:13 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– कांग्रेस विधायक अदिति सिंह अगर विरोधी खेमे में हुईं शामिल तो ऐसे उनकी भरपाई करेगी कांगेस पार्टी – रायबरेली में अदिति के चचेरे भाई व बसपा नेता मनीष सिंह कांग्रेस में शामिल कराएंगी प्रियंका गांधी

congress in raebareli

‘अपनों’ के बगावती तेवरों के चलते ‘गढ़’ में ही कांग्रेस को कड़ी चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है

रायबरेली. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास सिर्फ रायबरेली लोकसभा ही सीट बची है। ‘अपनों’ के बगावती तेवरों के चलते ‘गढ़’ में ही कांग्रेस को कड़ी चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। यहां एक के बाद एक कांग्रेसी नेता पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले रायबरेली से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में न केवल शामिल हुए, बल्कि सोनिया के खिलाफ चुनाव मैदान में भी उतरे। जिले की हरचंद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विधायक राकेश सिंह ने पार्टी से किनारा कर लिया। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह भी कांग्रेस छोड़ दी थी। और अब गांधी परिवार की विश्वासपात्र मानी जाने वाली विधायक अदिति सिंह के विरोधी खेमे में जाने की अटकलें तेज हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरा फोकस उत्तर प्रदेश के साथ रायबरेली पर है। बीजेपी में शामिल होने की संभावित खबरों के बीच प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह के विकल्प के तौर पर उनके चचेरे भाई मनीष सिंह को चुना है।
मनीष सिंह बसपा के टिकट पर रायबरेली के हरचंद्रपुर विधानसभा सीट से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सिंह से हार का सामना पड़ा था। रायबरेली के बदलते सियासी माहौल को भांपते हुए मनीष सिंह बसपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में मनीष सिंह को सदस्यता दिलाएंगी। मनीष सिंह ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेदी, ईमानदारी के साथ उसे निभाऊंगा।
यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू के सामने यह हैं यह 5 बड़ी चुनौतियां, निपटे तो यूपी में फिर लहराएगा कांग्रेस का परचम



कांग्रेस में अदिति सिंह की कमी पूरी करेगा उनका भाई, प्रियंका गांधी ने खेला मास्टर स्ट्रोक
पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे हैं मनीष सिंह
मनीष सिंह अखिलेश सिंह के भतीजे और अदिति सिंह के चचेरे भाई हैं। वह पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे हैं। अशोक सिंह दो बार रायबरेली से सांसद रह चुके हैं। वह विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। अशोक सिंह के निधन के बाद मनीष सिंह ने कांग्रेस पार्टी से राजनीतिक करियर शुरू किया था। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गये। अब एक बार फिर वह घर वापसी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

…तो कांग्रेसियों ने ही प्रिंयका गांधी की डुबोई नैया? यूपी की 35 सीटों को लेकर सामने आई यह बात



वीडियो में देखें- रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, चुरुवा के हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो