लखनऊ

उपचुनाव में अदिति सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस की ओर से आया बड़ा बयान

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह विधानसभा सत्र में शामिल होने के चलते भले ही विरोध का सामना कर रह हों, लेकिन पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देने से गुरेज नहीं कर रही है।

लखनऊOct 06, 2019 / 01:09 pm

Abhishek Gupta

वाई श्रेषी के गिफ्ट पर अदिति सिंह का बयान, भाजपा ज्वाइन करने पर आई बड़ी खबर

लखनऊ. कांग्रेस विधायक अदिति सिंह विधानसभा सत्र में शामिल होने के चलते भले ही विरोध का सामना कर रही हों, लेकिन पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देने से भी गुरेज नहीं कर रही है। 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में अदिति सिंह का नाम भी शामिल किया है। इस बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी में चुनाव के लिए प्रचार प्रसार नहीं करेंगी। वहीं स्टार प्रचारकों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया भी हैं।
ये भी पढ़ें- महिला कांस्टेबल का दरोगा ने बंदूक की नोक पर किया रेप, आक्रोशिक अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

कट सकता है नाम-
अदिति सिंह भले ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हों, लेकिन उनका नाम कट भी सकता है। गांधी जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होकर और प्रियंका गांधी के मौन पद यात्रा में शामिल न होकर अदिति सिंह ने कांग्रेसियों का अपमान किया है, ऐसा कांग्रेस के ही आलाकमान कह रहे हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसी के साथ उन्होंने अदिति को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर करने की चेतावनी दे दी है। उन्होंने एक बयान में कहा था कि लिस्ट पहले ही बन चुकी थी। उस वक्त नहीं पता होता कि कौन पार्टी विरोधी निकलेगा। वहीं नोटिस का जवाब देने का आज अंतिम दिन है। अजय कुमार लल्लू कह चुके हैं, कि अगर उनका जवाब संतुष्टजनक नहीं हुआ तो उनका नाम कटेगा।
ये भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस की हुई मौत, एयरलाइन्स में मचा हड़ंकप, पुलिस मौके पर

Home / Lucknow / उपचुनाव में अदिति सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस की ओर से आया बड़ा बयान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.