scriptचुनाव आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी: मनोज अवस्थी | AFT Bar Association Election 2019 | Patrika News

चुनाव आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी: मनोज अवस्थी

locationलखनऊPublished: Nov 05, 2019 07:35:27 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

महिला प्रत्याशी कविता मिश्रा बेलोरा से सीधी टक्कर लेंगें शैलेन्द्र सिंह

चुनाव आचार संहिता  का पालन करें प्रत्याशी: मनोज अवस्थी   

चुनाव आचार संहिता  का पालन करें प्रत्याशी: मनोज अवस्थी   

लखनऊ , एएफटी बार चुनाव 2019-20 के लिए बार के मुख्य चुनाव अधिकारी यशपाल सिंह ने कुल 21 प्रत्याशियों की फाईनल लिस्ट जारी करते हुए मीडिया को बताया कि कुल 31 नामांकन फार्म निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी किए गए थे जिसमे केवल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
जांच के बाद उसमे कोई त्रुटि नहीं पाई गई न तो कोई पर्चा वापस हुआ। न ही किसी किसी का नामांकन रद्द ही हुआ, उपचुनाव अधिकारी केपी दत्ता और मनोज अवस्थी ने वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की और कहा कि अब अध्यक्ष पद हेतु डी एस तिवारी, डॉ ज्ञान सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु आर चंद्रा, विशाल भटनागर और महामंत्री पद हेतु पंकज शुक्ला, अरुण कुमार शाहू, संयुक्त-सचिव के लिए ओम प्रकाश कुशवाहा और विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतु कविता मिश्रा बेलोरा और शैलेन्द्र कुमार सिंह,सदस्य पद हेतु अमित सचान, गिरीश तिवारी, अशोक कुमार, धर्मराज सिंह, शशांक कुमार, श्याम सुंदर बाजपेयी, राम कृष्ण बाजपेयी, अंकुर सक्सेना, रविन्द्र कुमार सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह, रवि कुमार यादव और एन एच हाशमी मैदान में हैं।
मनोज अवस्थी ने कहा कि प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता का पालन करना चाहिए जिससे किसी प्रकार के विवाद से बचा जा सके, उन्होंने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया सद्भावपूर्ण माहौल में हो रही है और उम्मीद है कि आगे भी इसी प्रकार का सहयोग सदस्य करेंगें। प्रवक्ता विजय पाण्डेय ने कहा कि इस बार कोषाध्यक्ष पद पर एक मात्र महिला प्रत्याशी कविता मिश्रा बेलोरा को शैलेन्द्र कुमार सिंह चुनौती दे रहे हैं, इस पद पर मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। इसी बीच महामंत्री पद के दावेदार पंकज कुमार शुक्ला ने अपना 14 सूत्रीय चुनावी घोषणा पत्र जारी किया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो