scriptआखिर गंगा मइया से क्या मांग रहे हैं राजनीति के ये सितारे | After all what political star demanding from Ganga mother | Patrika News

आखिर गंगा मइया से क्या मांग रहे हैं राजनीति के ये सितारे

locationलखनऊPublished: Jan 28, 2019 09:04:14 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

अखिलेश यादव ने भी लगाई डुबकी, साधु-संतों से की मुलाकात।
 

kumbh

आखिर गंगा मइया से क्या मांग रहे हैं राजनीति के ये सितारे

लखनऊ.लोकसभा चुनाव से पहले ही यूपी की सियासत गरमा गई है। हर नेता चुनाव जीतने के लिए भगवान की शरण में है। कुंभ मेले में जहां देश दुनिया के लोग पहुंच कर अपनी मन्नतें मांग रहे हैं तो वहीं नेता भी पीछे नहीं हैं। वे भी गंगा में डुबकी लगाकर 2019 की नैया पार लगाना चाहते हैं। राजनीति के सितारे गंगा मइया से हर डुबकी के बदले कुछ न कुछ वरदान चाहते हैं।
प्रयागराज में चल रहे अर्धकुंभ मेले में पहुंच कई नेता गंगा में डुबकी लगा चुके हैं तो कई लगाएंगे। आखिर गंगा मइया से राजनीति के ये सितारे क्या मांग रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रयागराज पहुंचे और यहां गंगा मइया में डुबकी लगाया, मन्नत मांगी और संतों का आशीर्वाद लिया।
कुंभ मेले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहुंचकर डुबकी लगाई। उनका काफिला कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 में पहुंचा। जहां वह सीधे निरंजनी अखाड़ा में संत दर्शन करने पहुंचे थे। अखाड़े में धार्मिक विधान के अनुरूप स्वस्ति वाचन के साथ साधु-संतों, आचार्यों ने पुष्प-अक्षत से अखिलेश यादव का स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की और फिर उनके साथ ही संगम स्नान किया। स्नान के बाद वह विश्व प्रसिद्ध बड़े हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे और विधि विधान से पूजन के बाद संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रियंका और राहुल भी लगाएंगे डुबकी
कुंभ मेले के पहले दिन १५ जनवरी को शाही स्नान में तमाम आम और खास लोगों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संगम तट पर स्नान किया। अर्धकुंभ में कई और राजनीतिक हस्तियों के गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी के भी फरवरी के पहले सप्ताह में कुंभ में आने की चर्चाएं हैं।
स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरान ने १५ जनवरी को पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई थीं। कुंभ को लेकर इस बार काफी चर्चाएं हैं। हर कोई इस कुंभ में जाना चाहता है। अभी तक कुंभ में कई नेता अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
जनरल वीके सिंह
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पत्नी भारती सिंह के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने किला स्थित मूल अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद वह कई प्रमुख संतों के शिविरों में भी गए।

ट्रेंडिंग वीडियो