script

Samajwadi Party convention : मुलायम के बाद अब अखिलेश यादव ने किया समाजवादी पार्टी अधिवेशन को लेकर बड़ा बदलाव जानें

locationलखनऊPublished: Sep 29, 2022 10:52:30 am

Samajwadi Party convention यूपी में समाजवादी पार्टी अधिवेशन का दूसरा और अहम दिन है। आज सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को एक बार फिर अध्यक्ष चुना जाएगा। वर्ष 2017 में जब अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए तो उन्होंने अधिवेशन को लेकर एक बड़ा बदल किया, जानें …
 
 
 
 
 

मुलायम के बाद अब अखिलेश यादव ने किया समाजवादी पार्टी अधिवेशन को लेकर बड़ा बदलाव जानें

मुलायम के बाद अब अखिलेश यादव ने किया समाजवादी पार्टी अधिवेशन को लेकर बड़ा बदलाव जानें

यूपी में समाजवादी पार्टी अधिवेशन का दूसरा और अहम दिन है। आज सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को एक बार फिर अध्यक्ष चुना जाएगा। 28 सितम्बर को हुए प्रान्तीय अधिवेशन में नरेश उत्तम पटेल सपा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। समाजवादी पार्टी अधिवेशन इस बार पांच साल के बाद हो रहा है। समाजवादी पार्टी की स्थापना के वक्त पार्टी अधिवेशन हर दो साल पर होता था। फिर मुलायम सिंह यादव ने इस अधिवेशन के समय में बदलाव किया। वर्ष 1999 में अधिवेशन तीन साल में होने लगा। फिर 2017 में जब अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए तो उन्होंने अधिवेशन का समय बदल कर पांच साल कर दिया। तो पांच साल 2022 में रमाबाई मैदान में दो दिनी समाजवादी पार्टी अधिवेशन का आज अंतिम दिन है।
समाजवादी पार्टी की स्थापना कब हुई थी ?

मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। और मुलायम ने ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को संभाला। अब तक कुल 11 अधिवेशन हो चुके हैं। लखनऊ का सपा अधिवेशन 12वां है। मुलायम सिंह यादव 31 दिसंबर 2016 तक सपा के अध्यक्ष रहे। एक जनवरी 2017 से सपा की कमान अखिलेश यादव के पास है।
यह भी पढ़े – Free Ration Scheme : बड़ी खुशखबर, यूपी में अब दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

सपा अधिवेशन का इतिहास जानें

सपा अधिवेशन के इतिहास से जुड़ी कुछ जानकारियों पर गौर करें। तो समाजवादी पार्टी की स्थापना से अधिवेशन दो साल पर होता था। तब 1992, 1994 और 1996 में अधिवेशन हुआ। फिर वर्ष 1999 से ये अधिवेशन तीन साल पर होने लगा। 2002, 2005, 2008, 2011, 2014 और 2017 में अधिवेशन तीन का हुआ था। 2017 में तय किया गया कि, अब सपा अधिवेशन पांच साल पर होगा। तो ये पहला मौका है जब सपा का अधिवेशन पांच साल बाद हो रहा है।
यह भी पढ़े – देश में सिर्फ 24 हजार 821 लोग ही बोलते हैं संस्कृत, चौंकाने वाले हैं ये आंकड़े

सपा प्रदेश अध्यक्ष के बारे में जानें

रामशरण दास पार्टी स्थापना से 2006 तक
शिवपाल सिंह यादव वर्ष 2006 से 2010 तक
नरेश उत्तम पटेल 2017 से लगातार ।

ट्रेंडिंग वीडियो