scriptअफजाल अंसारी ने यूपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा भाई मुख्तार की जान को है खतरा | Afzal Ansari says Mukhtar Ansari life is in danger | Patrika News

अफजाल अंसारी ने यूपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा भाई मुख्तार की जान को है खतरा

locationलखनऊPublished: Jan 12, 2018 05:10:10 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफजाल ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।

Afzal Ansari

Afzal Ansari

लखनऊ. बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गुरुवार को लखनऊ से पीजीआई अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बांदा जेल वापस भेज दिया गया, हालांकि उनके परिवार वाले व समर्थकों का कहना है कि वो अभी भी ठीक नहीं हुए थे और सरकार के दबाव में अस्पताल से उन्हें जल्दबाजी में जेल वापस भेज दिया गया। आज मुख्तार के भाई अफजाल का भी यहीं कहना था। उन्होंने यह भी बोला है कि मुख्तार की जान को खतरा है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफजाल ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।
अफजाल ने कहा है कि मुख्तार अंसारी जेल में सुरक्षित नही हैं। उनकी जान को खतरा है। वहीं उन्होंने कहा है कि सरकार बृजेश सिंह को सुविधाएं मुहैया करा रही है, जबकि मुख्तार के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
जान से मारने की चल रही साजिश-
अफजाल ने प्रेस कांफ्रेस में जेल का वाकया बताते हुए कहा कि उनके भाई मुख्तार को अटैक पड़ा था जिससे उनकी तबियत खराब हो गयी थी। मुख्तार को उनसे मिलने पहुंची उनकी पत्नी के सामने ही हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा था। यह सब देख उनकी पत्नी की भी हालत खराब हो गई थी।
मुख्तार नहीं हुए थे ठीक, जल्दी भेज दिया-

अफजाल ने आगे कहा कि उन्होंने सीएम का धन्यवाद देते हुए आग्रह किया था कि सदन का सदस्य होने के नाते उनके जीवन के संकट को देखते हुए पीजीआई में दाखिल कराए, लेकिन वहां उन्हें सिर्फ 48 घंटे रखा गया और बिना सही इलाज के वापस जेल भेज दिया गया। मुख्तार पहले भी कह चुके हैं कि वह जेल में सुरक्षित नही हैं। उन्हें जान से मारने की साजिश चल रही है।
मुख्तार के साथ भेदभाव क्यों-
अफजाल अंसारी ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जब बृजेश सिंह को वाराणसी जेल में रखा गया है तो मुख्तार को गाजीपुर या मऊ जेल में रहने की इजाजत क्यों नहीं दी जा रही। उन्होंने यह भी बताया कि बृजेश सिंह के घर से 365 दिन खाना आता है। आखिर मुख्तार अंसारी व बृजेश सिंह में भेदभाव क्यों हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो