scriptराज्य सरकार अपने दायित्वों से मुंह चुरा रही- अजय कुमार लल्लू | Ajay Kumar Lallu attacks BJP government | Patrika News

राज्य सरकार अपने दायित्वों से मुंह चुरा रही- अजय कुमार लल्लू

locationलखनऊPublished: Nov 04, 2020 07:40:38 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सहारनपुर के किसानों को पराली जलाने के नाम पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की योगी सरकार के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

लखनऊ. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सहारनपुर के किसानों को पराली जलाने के नाम पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की योगी सरकार के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पराली समस्या के समाधान के लिये सरकार को निर्देश दिया था कि वह पराली की खरीद कर उसका निस्तारण कराए और पराली निस्तारण के लिए किसानों को समुचित आर्थिक मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित करे, लेकिन राज्य सरकार अपने दायित्वों से मुंह चुराकर किसानों के विरुद्ध मुकदमे लिखकर उन्हें जेल भेजकर प्रताड़ित कर रही है। अकेले सहारनपुर जनपद में अब तक 16 किसानों को एक सप्ताह में पुलिस ने जेल भेज दिया है और सैंकड़ों किसान अपनी गिरफ्तारी के भय से अपना घर परिवार छोड़कर भागने के लिए विवश हैं। प्रदेश सरकार के इस पुलिसिया उत्पीड़न से किसानों में भय एवं आक्रोष व्याप्त है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ जहां किसानों को धान बेचने के लिये क्रय केंद्रों पर चार-चार दिन तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1886 के स्थान पर तमाम कमियां बताकर आठ सौ से लेकर नौ सौ रुपये प्रति कुन्तल में किसानों को अपनी धान की उपज बेंचने के लिए विवश कर रही है और उनका शोषण करने पर उतारू है। यह खबरें प्रदेश के लगभग हर जनपद से आ रही हैं और समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो