scriptयोगी सरकार में कानून व्यवस्था आईसीयू में, मुख्यमंत्री आत्ममुग्धता के शिकार: अजय कुमार लल्लू | Ajay Kumar Lallu attacks cm yogi over hathras case | Patrika News

योगी सरकार में कानून व्यवस्था आईसीयू में, मुख्यमंत्री आत्ममुग्धता के शिकार: अजय कुमार लल्लू

locationलखनऊPublished: Mar 02, 2021 09:23:47 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में दबंगों और माफियाओं ने आम जनता का जीना किया दुश्वार.

Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

लखनऊ. हाथरस में छेड़छाड़ के विरोध में मुकदमा दर्ज कराने की रंजिश के चलते दबंगों द्वारा किसान की हत्या किए जाने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने योगी सरकार और पुलिस प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। योगी सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के नाम पर विफल साबित हुई है। जिस प्रकार प्रदेश में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं, बच्चियों, किशोरियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, लूट हो रही हैं, यह घटनाएं योगी सरकार के लिए शर्मनाक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो चुका है। हाथरस के सासनी कोतवाली इलाके के गांव नौजरपुर में आलू की खुदाई करवा रहे किसान पर दबंगों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्याकाण्ड से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। दुर्भाग्यपूर्ण तो यह है कि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अभी दो दिन पूर्व राजधानी में ज्वैलरी शोरूम में लाखों की लूट की घटना हो, पीलीभीत में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हो या एटा में किशोरी का उत्पीड़न हो, अलीगढ़ के अकराबाद की घटना हो, यह सभी घटनाएं योगी सरकार के जंगलराज को स्पष्ट करती हैं। अपराधियों पर सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। जिस प्रकार हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं उससे आम जनता भय के वातावरण में जीने के लिए मजबूर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो