scriptअजय कुमार लल्लू कल संभालेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बस से आएंगे लखनऊ, देखें टाइमटेबल | Ajay Kumar Lallu to become UP congress president | Patrika News

अजय कुमार लल्लू कल संभालेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बस से आएंगे लखनऊ, देखें टाइमटेबल

locationलखनऊPublished: Oct 10, 2019 10:58:10 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

– उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कल लेंगे चार्ज, स्वागत की तैयारी जोरों पर

Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

लखनऊ. शुक्रवार को अजय कुमार लल्लू आधिकारिक रुप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेंगे। कांग्रेस कार्यालय में इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन होगा। खास बात यह है कि अजय कुमार लल्लू का आगमन काफी आम होगा। वह गाड़ियों के काफिले के साथ नहीं बल्कि एक बस में सवार होकर लखनऊ आएंगे। सूत्रों का कहना है कि पॉलिटेक्निक चौराहे पर लखनऊ में उनका पहला स्वागत होगा। वहां से कार्यकर्ता अपने नए अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यालय आएंगे।
बड़ी तादाद में पहुंच रहे कांग्रेस कार्यकर्ता-

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं का हुजूम आज देर रात या तड़के सुबह लखनऊ पहुंच रहा है।
यह रहा टाइमटेबल-

सूत्रों का कहना है कि 11 अक्टूबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच में तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचेंग़े, वहाँ से GPO होकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। जीपीओ पर बाबासाहेब अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण का भी कार्यक्रम रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो