scriptऑनलाइन कंपनियों का फूंका पुतला | akhil bhaarateey udyog vyaapaar mandal protest | Patrika News

ऑनलाइन कंपनियों का फूंका पुतला

locationलखनऊPublished: Dec 08, 2019 09:07:56 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

भारत में ऑनलाइन कंपनियों की भरमार होती चली जा रही है।

ऑनलाइन कंपनियों का फूंका पुतला

ऑनलाइन कंपनियों का फूंका पुतला

लखनऊ। ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया है और उनका पुतला फूंका। व्यापारियों की सरकार से मांग है कि इन बाहरी ऑनलाइन कंपनियों को भारत में व्यापार की अनुमति न दी जाए। व्यापारियों का कहना है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां भारत से मुनाफा कमाकर विदेश भेजती हैं। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है।
स्थानीय खुदरा विक्रेताओं से कम कीमत पर सामान बेचकर ये कंपनियां देश के व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। उनकी मांग है कि ऐसी कंपनियों को सरकार देश में व्यापार करने की इजाजत ने दे। व्यापारियों का कहना है कि सरकार व्यापार को बढ़ावा देने की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ भारत में ऑनलाइन कंपनियों की भरमार होती चली जा रही है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा विदेशी ऑनलाइन कंपनियां हमारे देश की अर्थव्यवस्था को खराब कर रही हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि इन कंपनियों को जल्द से जल्द भारत में बंद किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम एक बड़ा आंदोलन करेंगे। आने वाले 15 दिसंबर को ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में उत्तर प्रदेश बंद का भी आवाहन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो