script2019 चुनाव से पहले बढ़ी सोशल मीडिया की ताकत, मायावती-अखिलेश के साथ सभी नेता हो रहे सक्रिय | Akhilesh Mayawati and others using social media in Lok sabha election | Patrika News

2019 चुनाव से पहले बढ़ी सोशल मीडिया की ताकत, मायावती-अखिलेश के साथ सभी नेता हो रहे सक्रिय

locationलखनऊPublished: Mar 15, 2019 07:56:06 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

मायावती हर जानकारी कर रहीं शेयर, अखिलेश ट्विटर पर सत्ता पक्ष को रहे घेर.

Akhilesh mayawati

Akhilesh mayawati

अभिषेक गुप्ता.

पत्रिका इन्डेप्थ स्टोरी.
लखनऊ. लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया अहम भूमिका अदा करने जा रहा है। उप्र में प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा छोटे दलों ने भी सोशल मीडिया की ताकत को समझते हुए अपने यहां आईटी सेल की स्थापना की है। इसके साथ ही सोशल मीडिया विंग को देखने के लिए हायरिंग शुरू हो गयी है। चुनाव प्रचार हो या योजनाओं का बखान, ट्विटर-फेसबुक पार्टियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। भाजपा, सपा, कांग्रेस के बाद अब बसपा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने यूपी में पहले प्रत्याशी का किया एलान, इस सीट पर सपा व कांग्रेस के इन उम्मीदवारों से होगी भिड़ंत

यूपी में पीएम मोदी की ज्यादा पहुंच
फेसबुक पेज खोलिए या फिर ट्विटर एकाउंट हर जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी ज्यादा पोस्ट दिख रही हैं। खुद पीएम मोदी अन्य नेताओं की तुलना में ज्यादा सक्रिय हैं। 2014 में ट्विटर पर पीएम मोदी के 40 लाख फॉलोअर्स थे, जो आज बढ़कर 4.63 करोड़ हो गए हैं। इसी तरह फेसबुक पर उनके 4.3 करोड़ प्रशंसक हैं।
ये भी पढ़ें- सपा ने पांचवी लिस्ट में एक और उम्मीदवार किया घोषित, अभी तक 16 प्रत्याशियों का हुआ ऐलान, देखें district wise list

अखिलेश, मायावती और प्रियंका भी सक्रिय-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्विटर एकाउंट पर 92 लाख फॉलोअर्स हैं। कन्नौज से सांसद उनकी पत्नी डिंपल यादव भी इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती हाल ही में ट्विटर पर आयीं हैं। लेकिन अब वह बहुत सक्रिय हैं। उनकी पार्टी की प्रमुख जानकारी इसी प्लेटफार्म पर मिल रही है। कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करने वालीं व कांग्रेस को अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस दिलाने की कोशिश में लगीं प्रियंका गांधी ने भी अपना ट्विटर डेब्यू किया। इसी तरह शिवपाल सिंह यादव, राजबब्बर, सीएम योगी व कई अन्य नेता इस रेस में बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं।
अहम भूमिका अदा करने की तैयारी-
2014 चुनाव में सोशल मीडिया की वजह से ही ‘अबकी बार मोदी सरकार’ का जुमला देश भर में लोगों की जुबान पर छा गया था। 17वीं लोकसभा के चुनाव में विभिन्न दलों के रजानीतिक प्रचार को आकार देने में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाने जा रहा है। सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर (एसएफएलसी) के लीगल डायरेक्टर प्रशांत सुगाथन का कहना है कि विभिन्न दलों के पास समर्पित सोशल मीडिया सेल हैं, यह चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएगें।
कहां – कितनी भागीदारी
इंटरनेट यूजर-55 करोड़
फेसबुक 30 करोड़
व्हाट्सएप-20 करोड़
ट्विटर 3.4 करोड़

नेताओं के टि्वटर पर कितने फॉलोअर्स-
अखिलेश यादव- 92 लाख
राजनाथ सिंह- 1 करोड़ 25 लाख
योगी आदित्यनाथ- 35 लाख
मायावती- 1.45 लाख
शिवपाल सिंह यादव- 6.35 लाख
प्रियंका गांधी- 2.62 लाख
महेंद्र नाथ पांडे- 1.87 लाख
केशव प्रसाद मौर्य- 10 लाख
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो