scriptप्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिए जाने व पीएम मोदी की पहली प्रेस वार्ता पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- देश माफ नहीं करेगा | Akhilesh over PM press coference and BJP ticket to Pragya Thakur | Patrika News

प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिए जाने व पीएम मोदी की पहली प्रेस वार्ता पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- देश माफ नहीं करेगा

locationलखनऊPublished: May 17, 2019 09:19:54 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर पीएम मोदी के बयान और खुद पीएम मोदी द्वारा पहली बार की गई प्रेस वार्ता पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अकिलेश यादव ने कटाक्ष किया।

akhilesh yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ. भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर पीएम मोदी के बयान और खुद पीएम मोदी द्वारा पहली बार की गई प्रेस वार्ता पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अकिलेश यादव ने कटाक्ष किया। भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्य़ारे नाथूराम गोडसे को सच्चा देशभक्त बताए जाने पर पीएम मोदी ने एक साक्षात्कार में प्रज्ञा को कभी माफ न करने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने आज पांच वर्षों में पहली बार भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस की, जहां पर प्रज्ञा को लेकर उनपर सवाल भी दागे गए। लेकिन पीएम मोदी ने केवल अपने मन की बात ही कही और प्रज्ञा व अन्य किसी सवाल के लिए उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ही आगे रखा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर चुटकी ली है।
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी की पहली दफा की गई प्रेस वार्ता पर तंज करते हुुए गांधी जी के तीन बंदरों की तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी की पहली प्रेस वार्ता देखी क्या? लगता है ‘मन की बात’ का अंतिम एपिसोड रेडियो की जगह TV पर प्रसारित हुआ है। बेचारे मीडिया वाले अपने प्रश्नों को लेकर बैठे ही रह गये ‘अनुशासित सिपाही’ मौन ही रहे।
ये भी पढ़ें- पुलिस आरक्षी भर्ती मामले में हुआ बड़ा खेल, अभ्यर्थियों ने मांगी इच्छामृत्यु, राष्ट्रपति के पास पहुंचा मामला

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1129399393361301504?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा को देश माफ नहीं करेगा-

इससे पहले ट्वीट में उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा चुनाव का टिकट दिए जाने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा टिकट देने के लिए भाजपा को देश कभी माफ नहीं करेगा।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1129335240638509056?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो