scriptजनेश्वर मिश्र की 86वीं जयंती पर अखिलेश ने कही यह बात | Akhilesh said 86th birth anniversary Janeshwar Mishra | Patrika News

जनेश्वर मिश्र की 86वीं जयंती पर अखिलेश ने कही यह बात

locationलखनऊPublished: Aug 05, 2019 08:17:17 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

व्यापारियों को, नौजवानों को जो सपने दिखाए थे वे कहां पूरे हुए?

86th birth anniversary Janeshwar Mish

जनेश्वर मिश्र की 86वीं जयंती पर अखिलेश ने कही यह बात

लखनऊ , समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 86वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ स्थित प्रतिमा पर तथा जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट स्थित उनकी आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। akhilesh yadav ने जनेश्वर मिश्र को भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जनेश्वर ने गांव-गरीब के विचारों और समस्याओं को संसद तक पहुंचाया था। संसद में उनको सभी लोग सुनने आते थे। जनेश्वर ने किसानों, नौजवानों, कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया। वे कुशल वक्ता और संगठन कर्ता थे। उन्होंने कभी सिद्धांतो से समझौता नहीं किया। Akhilesh Yadav ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। आम लोगों की आजादी छीनी जा रही है। नेताओं को नजर बंद करना, धमकी दिलाना और ताकतवर बनने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना ये सब भाजपा के अलोकतांत्रिक तरीके हैं। भाजपा सरकार ने किसानों को, व्यापारियों को, नौजवानों को जो सपने दिखाए थे वे कहां पूरे हुए?

Akhilesh Yadav ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इतनी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई। राजनीति से प्रेरित सरकार के इशारे पर हत्याएं हो रही है। उत्तर प्रदेश ‘‘हत्या का प्रदेश‘‘ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी को सत्य बोलना चाहिए। योगी वह होता है जो दूसरों के दुःख से दुःखी हो। अब यह तो बताना चाहिए कि सोनभद्र में किसके दबाव में जमीन का दाखिल-खारिज हुआ। जब वहां के एक जनप्रतिनिधि तथा आदिवासियों के वकील ने शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने कोई कार्यवाही क्यों नहीं की? यह सरकार की जिम्मेदारी है कि सबके साथ न्याय हो। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। आगामी 9 अगस्त 2019 को समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए धरना देगी। जिसमें किसानों, नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले जोर-जुल्म तथा निर्दोषों के उत्पीड़न के मुद्दों को सामने रखा जाएगा।

Akhilesh Yadav पार्क से चलते समय जनेश्वर मिश्र पार्क में हरियाली की चर्चा करते हुए कहा कि इस पार्क में सबसे ज्यादा पौधे लगे है। यहां के मनोरम दृश्य लोगों को आकर्षित करते हैं। Akhilesh Yadav ने पूछा राज्य सरकार 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य बता रही है। इतने पेड़ कहां लगेंगे? इन दावों की सच्चाई क्या है? समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव को जनेश्वर मिश्र पार्क बनाने का अवसर मिला था। भारत में यह पार्क अपने ढंग का एक बड़ा उदाहरण है। कुछ बच्चों ने यहां Akhilesh Yadav को पौधे भी भेंट किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो