scriptअखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की यह तस्वीरें जिनको लोगो ने किया पसंद | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की यह तस्वीरें जिनको लोगो ने किया पसंद

5 Photos
5 years ago
1/5

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में अघोषित इमर्जेंसी है और संवैधानिक संस्थाओं का लगातार तानाशाह के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। किसान- नौजवान परेशान हैं। नागपुरिया कानून और आरएसएस का एजेण्डा संविधान से छेड़छाड़ करना है।

2/5

संविधान की जगह गोलवलकर की किताब को रखना चाहते हैं। मोदी वही करते हैं जो मोहन भागवत कहते है। अब उत्तर प्रदेश और बिहार से भाजपा का सफाया तय है। इस गठबंधन को बड़ा समर्थन मिला है।

3/5

अखिलेश यादव ने तेजस्वी को पटना से चलकर लखनऊ आने और समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से देशभर में खुशी हुई है। अब इसको और ‘सीमेंट‘ करने का काम करेंगे। लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हैं।

4/5

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। पूरे देश की जनता नाराज है। नौकरियां नहीं है। व्यापारी संकट में हैं।

5/5

किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान परेशान है। ये सभी भाजपा को हटाना चाहते हैं। लोगों को भाजपा से सिर्फ धोखा मिला है।यादव ने कहा कि अभी आने वाले दो ढ़ाई महीनों में मुख्यमंत्री और भाजपा के लोग ना जाने कैसी-कैसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करेंगे, पर हम समाजवादी अपनी भाषा में संयम और मर्यादा बनाए रखेंगे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.