लखनऊPublished: Aug 08, 2023 12:54:55 pm
Anand Shukla
UP Monsoon Season 2023: ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी में कानपुर की रहने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मुद्दे को अखिलेश यादव ने सदन में उठाया। जानें, योगी सरकार के मंत्री ने क्या जवाब दिया?
UP Monsoon Season 2023: उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली एक छात्रा की ग्रेटर नोएडा के शिव नादर यूनिवर्सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर सपा अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में सरकार से सवाल पूछा। उन्होने कहा कि मंत्री से बताए कि क्या सरकार यूनिवर्सिटी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।