scriptकिसान मौत पर अखिलेश ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, बताया उसे टोटल फेल सरकार | akhilesh yadav attack bjp calling it total fail government | Patrika News
लखनऊ

किसान मौत पर अखिलेश ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, बताया उसे टोटल फेल सरकार

घुमंतू पशुओं की समस्या से आम जन तो परेशान हैं ही साथ ही किसानों को भी इसका फसल के नाम पर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है

लखनऊJan 21, 2019 / 01:31 pm

Karishma Lalwani

akhilesh

किसान मौत पर अखिलेश ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, बताया उसे टोटल फेल सरकार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। घुमंतू पशुओं की समस्या से आम जन तो परेशान हैं ही साथ ही किसानों को भी इसका फसल के नाम पर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में आगरा में घुमंतू पशुओं की समस्या एक किसान के लिए मौत का कारण बन गई। इस संबंध में समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी गलत नीतियों की वजह से ही अब सिर्फ किसान की फसल ही नहीं बल्कि उनकी जान भी दांव पर लगी है। अखिलेश का दावा है कि व्यापारियों और कारोबारियों के बाद अब किसानों की नजर में भी ये टोटल फेल सरकार है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1087210782696165376?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल आगरा में कर्ज लेकर किसान साहब सिंह (62) ने पौने दो बीघा जमीन पर गेहूं की बुवाई की थी। लेकिन घुमंतू पशुओं ने फसल बर्बाद कर दी। शनिवार दोपहर खेत पर पहुंचने पर फसल की हालत देखकर किसान की सदमे से मौत हो गई। इसी संदर्भ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकरा पर निशाना साधा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो