scriptमायावती पर टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक पर अखिलेश ने किया पलटवार, दिया यह बयान | Akhilesh yadav attack BJP MLA over commenting on Mayawati | Patrika News

मायावती पर टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक पर अखिलेश ने किया पलटवार, दिया यह बयान

locationलखनऊPublished: Mar 19, 2019 04:35:47 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर टिप्पड़ी करने वाले बलिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी करने वाले बलिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। मंगलवार को भाजपा विधायक ने मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि वह रोज फेशियल कराती हैं, वो हमारे प्रधानमंत्री मोदी को क्या शौकीन कहेंगी। अखिलेश यादव ने उनके इसी बयान को ट्वीट करते हुए मायावती का पक्ष रखा है।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस के गठबंधन के ऐलान के बाद इस पूर्व सांसद के पूरे किए कराए पर फिरा पानी, यहां से नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

अखिलेश यादव ने दिया यह बयान-

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि मायावती जी ने जीवन भर पिछड़ों, ग़रीबों और महिलाओं के सम्मान व भागीदारी के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने उन वर्गों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई जिन्होंने वंचित वर्ग को दबाना चाहा। भाजपा समाज को पीछे ले जाना चाहती है जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। वक़्त है #MahaParivartan का।
ये भी पढ़ें- मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सीएम योगी व डिप्टी सीएम का आया बहुत बड़ा बयान, की बड़ी घोषणा

https://twitter.com/hashtag/MahaParivartan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यह कहा था सुरेंद्र ने-

बलिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती पीएम मोदी को शौकीन कह रही हैं। मायावती तो रोज फेशियल कराती हैं। साथ ही अपने सफेद बालों को काला कराती हैं। जो खुद फेशियल करातीं हैं वो हमारे प्रधानमंत्री मोदी को क्या शौकीन कहेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो