scriptभाजपा ने जनता को धोखा देकर किया महापापः अखिलेश यादव | akhilesh yadav attacks BJP government | Patrika News

भाजपा ने जनता को धोखा देकर किया महापापः अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Apr 21, 2021 10:30:13 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना की महामारी ने एक ओर भारी तबाही मचा रखी है तो दूसरी तरफ बड़े महानगरों से श्रमिकों के पलायन की गम्भीर समस्या कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही है।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना की महामारी ने एक ओर भारी तबाही मचा रखी है तो दूसरी तरफ बड़े महानगरों से श्रमिकों के पलायन की गम्भीर समस्या कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही है। भाजपा सरकार ने ढोल पीटा था कि जो पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश आ गए हैं उन सबको रोजगार मिलेगा। करीब 1.5 करोड़ की उपलब्धता का दावा भी किया गया था लेकिन झूठ खुल गया, सच सामने आ गया। भाजपा ने अपनी जनता को धोखा देकर महापाप किया है।
उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर मजदूरों का फिर पलायन हो रहा है। दिल्ली का आनन्द विहार बस अड्डा, नोएडा तथा देश के अन्य राज्यों से लाखों कामगारों का आना जारी है। इनका काम छूटा, पैसे खत्म अब अपने गांव लौट जाने की बेचैनी है। ट्रेन से भी हजारों आ रहे हैं। गतवर्ष की तरह अभी तो रास्ते में इनके खाने-पीने की व्यवस्था में स्वयं सेवी संगठन भी सामने नहीं आए हैं। सपा अध्यक्श ने कहा कि सरकार ने तो अपनी आंख पर पट्टी बांध रखी है। प्रवासी श्रमिकों के प्रति भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट के चलते स्थितियां बिगड़ रही हैं। बड़ी संख्या में आ रहे लोगों की टेस्टिंग और दवाओं की कोई व्यवस्था नहीं है। राज्य सरकार दिल्ली और दूसरे महानगरों से आ रहे परेशान हाल परिवारों को उनके घर तक पहुंचाने की सुचारू व्यवस्था करने में असमर्थ साबित हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो